फिनलैण्ड नाटो का सदस्य होगा – नाटो प्रमुख का ऐलान

ब्रुसेल्स – ‘मंगलवार से फिनलैण्ड नाटो का ३१ वां सदस्य देश बन रहा हैं। पहलीबार नाटो के सैन्य मुख्यायल में फिनलैण्ड का झंड़ा लहराया जाएगा। फिनलैड एवं नॉर्डिक देशों की सुरक्षा के लिए यह बड़ी अहम घटना होगी’, ऐसा ऐलान नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने किया। फिनलैण्ड के चुनाव में नाटो समर्थक प्रधानमंत्री सना मरिन की हार हुई हैं और उदारवादी पेटेरी ऑर्पो की जीत हुई हैं। इसके कुछ ही घंटे बाद नाटो के प्रमुख ने किए इस ऐलान से फिनलैण्ड को रशिया विरोधी गुट में शामिल करने की जल्दी होती दिख रही है।

फिनैण्ड की प्रधानमंत्री सना मरिन ने नाटो में अपने देश को शामिल करने के लिए पिछले कुछ महीनों से बड़ी जोरदार कोशिश शुरू की थी। वामपंथी विचारधारा की मरिन के इस निर्णय के पीछे पश्चिमी देशों की रशिया विरोधी भूमिका होने के आरोप लगाए गए थे। इससे फिनलैण्ड में दो विचारधारा बनी थी। हाल ही में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री मरिन को अपनी नाटो प्रायोजित विचारधारा से भारी नुकसान पहुंचा। ऑर्पो की पार्टी ने कड़े मुकाबले में मरिन को पराजित किया। देश को आथिक मज़बूती प्रदान करने के मुद्दे पर ऑर्पो को पसंती मिलने का दावा किया जा रह है।

फिनलैण्ड के यह नतीजे सामने आने के कुछ ही घंटे बाद नाटो के प्रमुख ने फिनलैण्ड की सदस्यता का ऐलान किया। मंगलवार को अमरीका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन की मौजूदगी में फिनलैण्ड का नाटो प्रवेश होगा, ऐसा ऐलान स्टोल्टनबर्ग ने किया। साथ ही फिनलैण्ड का पड़ोसी स्वीडन भी अगले कुछ ही दिनों में नाटो का सदस्य हो जाएगा, ऐसा दावा स्टोल्टनबर्ग ने किया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.