केंद्रीय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार – ४३ मंत्रियों की शपथ विधि संपन्न हुई

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया होकर, बुधवार को नए मंत्रियों की शपथ विधि संपन्न हुई। नए मंत्रियों में कैबिनेट दर्जे के १५ और २८ राज्य मंत्रियों का समावेश है। पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू की। महिलाएँ और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों को मंत्रिमंडल में मिला प्रतिनिधित्व यह माध्यमों में चर्चा का विषय बना है।

राष्ट्रपति भवन में बुधवार की शाम को संपन्न हुए इस समारोह में, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंदिया, विरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रताप सिंग, किरेन रिजिजू, अश्‍विनी वैष्णव, पशुपतीनाथ पारस, आर.के. सिंग, हरदीप सिंग पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पी. रूपाला, जी. किशन रेड्डी और अनुराग सिंग ठाकूर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

मिनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, ए. पी. बाघेल, आर. चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंग वर्मा, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, ए. नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट, बी. एल. वर्मा, देवू सिंग चौहान, भगवंत खुबा, कपिल पाटील, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, अजय कुमार, डॉ. भगवत कराड, राजकुमार सिंग, भारती पवार, बिश्‍वेश्‍वर तुडू, शंतनु ठाकूर, एम. महेंद्रभाई, जॉन बरला, एल. मुरूगन और निशीत प्रमाणिक ने राज्यमंत्रीपद की शपथ ली।

इसी बीच, नए मंत्रियों को मिले विभागों की जानकारी देर रात तक अधिकृत स्तर पर उपलब्ध नहीं हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य एवं रसायन और खाद विभाग का कैबिनेट मंत्री पद मनसुख मंडाविया को मिला होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंदिया को नागरी उड्डयन मंत्रालय, अश्‍विनी वैष्णव को रेल्वे, तंत्रज्ञान और संपर्क मंत्रालय मिला है। नारायण राणे को लघुउद्योग और अनुराग ठाकूर को सूचना और दूरसंचार मंत्रालय मिला, यह बताया जाता है।

आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को बंदरगाह, नौकावहन और आयुष मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं, पियूष गोयल को वस्त्रोद्योग और स्मृती इरानी को महिला और बालकल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। इसी के साथ ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की ज़िम्मेदारी भी स्मृती इरानी को दी गई है।

हरदीप सिंग पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय सौंपा गया बताया जाता है। पशुपती पारस को अन्न प्रक्रिया मंत्रालय और पी. रूपाला को मत्स्योद्योग एवं दुग्धोत्पादन मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भूपेंद्र यादव नए कामगार मंत्री होंगे, ऐसी जानकारी माध्यमों में जारी हुई थी। वहीं, मिनाक्षी लेखी विदेश और सांस्कृतिक मंत्रालय की राज्यमंत्री बनने का दावा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.