यूरोपिय महासंघ ने यूक्रेन को दो अरब यूरो की रक्षा सहायता देने का किया ऐलान – स्लोवाकिया ने ‘मिग-२९’ यूक्रेन रवाना किए

ब्रुसेल्स/किव – यूरोपिय महासंघ ने यूक्रेन को दो अरब युरो के रक्षा सहायता देने का ऐलान किया है। इनमें से एक अरब यूरो यूक्रेन तो तोप के गोले प्रदान करने में इस्तेमाल होंगे। शेष राशि यूरोपिय देशों को यूक्रेन को अधिक से अधिक हथियार भेजने के लिए प्रदान की जाएगी। यूरोपिय देश रक्षा सामान और सहायता प्रदान करने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने लड़ाकू विमान और मिसाइल मुहैया करने की मांग पर जोर देना जारी रखा हैं। विमान और मिसाइल प्राप्त नहीं हुए तो युद्ध लंबा चलेगा, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी।

अमरीका और यूरोपिय देशों ने पिछले महीने यूक्रेन को प्रदान हो रही हथियारों की सहायता काफी मात्रा में बढ़ाई हैं। लेकिन, यह बढ़ोतरी कायम नहीं रहेगी और कुछ ही महीनों में अमरीका और यूरोपिय देशों को ही हथियारों की कमी महसूस होगी, ऐसे संकेत प्राप्त हुए हैं। अमरीका एवं यूरोपिय हथियारों के कारखाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यूक्रेन की मांगे पूरी करने के लिए ज्यादा समय लगेगा, ऐसी चेतावनी दी।

इस पृष्ठभूमि पर गुरुवार को यूरोपिय महासंघ की बैठक हुई। इसमें यूक्रेन के लिए दो अरब यूरो की रक्षा सहायता मुहैया करने के लिए स्वीकृति दी गई। इनमें से एक अरब यूरो यूक्रेन को तोप के गोले देने के लिए इस्तेमाल होंगे। इससे यूक्रेन को लगभग १० लाख गोले दिए जाएंगे, ऐसा यूरोपिय महासंघ ने कहा है। शेष राशि यूक्रेन को अन्य हथियार मुहैया करने के लिए प्रदान होगी। इस राशि से यूरोपिय देश यूक्रेन के लिए हथियार प्रदान करेंगे, ऐसा महासंघ ने कहा।

इसी बीच, स्लोवाकिया ने अपने चार ‘मिग-२९’ लड़ाकू विमान यूक्रेन रवाना किए होने की जानकारी साझा हो रही हैं। स्लोवाकिया यूक्रेन को १३ मिग-२९ लड़ाकू विमान प्रदान करने की तैयारी में हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.