महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या का विस्फोट – २४ घंटों में ५० हज़ार मामले और २७७ संक्रमितों की मौत

मुंबई – महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट होता दिखाई दे रहा है। शनिवार के दिन २४ घंटों के दौरान पाए गए कोरोना के नए मामलों की संख्या ५० हज़ार के करीब जा पहुँची है और २७७ संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार देश में २४ घंटों के दौरान कोरोना के ८९ हज़ार १२९ नए मामले सामने आए और ७१४ संक्रमितों की मौत हुई। देश में पाए गए साठ प्रतिशत मामलें महाराष्ट्र में पाए गए हैं। देश में एक दिन में पाए गए कोरोना के यह आँकड़े बीते छह महीनों का उच्चांक हैं।

देश में कोरोना की नई लहर की वजह से कुछ राज्यों में स्थिति काफी बिगड़ रही है। इनमें से सबसे बुरे हालात महाराष्ट्र में हैं और चौबीस घंटों में पाए जा रहे कोरोना के मामलों के नए रिकॉर्ड दर्ज़ हो रहे हैं। बीते वर्ष कोरोना की पहली लहर चोटी पर थी तब दिनभर में कोरोना के जितने मामले पाए जा रहे थे, उससे दोगुने मामले अब पाए जा रहे हैं। शनिवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के ४९ हज़ार ४४७ नए मामलें पाए गए।

महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नाशिक, अहमदनगर, नांदेड़ जिलों में सबसे अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं और इन्हीं जिलों का समावेश सबसे अधिक ऐक्टिव संक्रमित पाए जा रहे जिलों में हुआ हैं। शनिवार के दिन मुंबई पालिका क्षेत्र में कोरोना के ९ हज़ार ९० नए मामलें पाए गए और २७ संक्रमितों की मौत हुई। ठाणे जिले में कोरोना के ४९३४ मामले सामने आए और १९ संक्रमित मृत हुए।

पुणे क्षेत्र में कोरोना के ९ हज़ार १२६ संक्रमित पाए गए। पुणे शहर में कोरोना के ५ हज़ार ७२० मामले पाए गए और ३५ संक्रमित मृत हुए। नागपुर शहर में ३,२७० संक्रमित पाए गए और ४७ की मौत हुई। कोरोना की दूसरी लहर में नागपुर की स्थिति बड़ी खराब है और वहां पर मृ्त्यु दर सबसे अधिक है। नागपुर में हर घंटे दो संक्रमितों की मौत हो रही है।

फिलहाल महाराष्ट्र में ऐक्टिव कोरोना केसेस की संख्या ४ लाख से अधिक है। इनमें से ६१ हज़ार संक्रमित मुंबई में, पुणे में ७३ हज़ार, ठाणे में ४९ हज़ार, नागपुर में ५२ हज़ार और नाशिक में ३२ हज़ार केसेस हैं। इन जिलों के अस्पतालों में संक्रमितों को बेड़ मिलना कठिन हुआ है। इस वजह से अब राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए लगातार सख्त निर्णय करने के संकेत देना शुरू किया है।

इसी बीच, शनिवार के दिन पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा रद करने का निर्णय राज्य सरकार ने किया है। इन छात्रों को परीक्षा लिए बिना ही अगली कक्षा में दाखिल किया जाएगा। साथ ही राज्य में टीकाकरण की गति बढ़ाई जा रही है और केंद्र सरकार के सामने १.३ करोड़ टीके प्रदान करने की माँग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.