‘साऊथ चायना सी’ को लेकर चीन के फिज़ूल दावे यातायात की सुरक्षा के लिए खतरा – अमरिकी नौसेना की आलोचना

वॉशिंग्टन/बीजिंग – ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र पर चीन का फिजूल दावा इस क्षेत्र के देशों के आर्थिक हित, व्यापार एवं समुद्री और हवाई यातायात की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए खतरनाक है’, ऐसी चेतावनी अमरिकी नौसेना ने दी है। कुछ घंटे पहले अमरीका के विध्वंसक ‘यूएसएस चैन्सलरविले’ ने इस समुद्री क्षेत्र के स्प्रार्टले द्वीपों से नज़दीकी क्षेत्र से सफर किया। इसके बाद चीन ने धमकाकर अमरिकी विध्वंसक को पीछे हटने के लिए मज़बूर किया था। इस पर अमरिकी नौसेना का यह बयान आया है।

अमरीका की ‘सेवन्थ फ्लीट’ में गाइडेड मिसाइल्स से लैस ‘यूएसएस चान्सलरविले’ विध्वंसक ने मंगलवार सुबह साउथ चायना सी के स्प्रार्टले द्वीपों के करीब गश्त लगाई। सन २०१६ के बाद इस विध्वंसक ने इस क्षेत्र से यात्रा की। समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में रहकर हमारी विध्वंसक इस क्षेत्र में गश्त लगा रही थी, यह जानकारी अमरिकी नौसेना ने साझा की। लेकिन, चीन की सेना ने अमरिकी नौसेना का यह कहना नहीं माना।

अमरिकी विध्वंसक ने अनुमति के बिना चीन की समुद्री सीमा में घुसपैठ की है। चीन के क्षेत्र वाले द्वीपों के करीब अमरिकी विध्वंसक की यह गश्त चीन की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, यह आरोप चीन की सेना के प्रवक्ता कर्नल तियान जुन्ली ने लगाया। साउथ चायना सी की स्थिरता के लिए चीन प्रतिबद्ध है और इसके लिए ज़रूरी कार्रवाई करने के लिए भी चीन नहीं हिचकिचाएगा, यह चेतावनी दी।

अमरिकी नौसेना ने चीन का यह बयान खारिज किया है। साथ ही चान्सलरविले विध्वंसक को लेकर चीन के आरोप झूठे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर बेबुनियाद दावा करने वाले देशों को अमरीका ने हमेशा चुनौती दी है, यह कहकर अमरीका की नौसेना ने चीन को आगाह किया। साथ ही साउथ चायना सी के क्षेत्र पर चीन ने फिजूल दावा किया है, यह आरोप नौसेना ने लगाया। चीन का यह आक्रामक रवैया इस क्षेत्र की समुद्री और हवाई यातायात की सुरक्षा के लिए काफी बड़ा खतरा होने की बात अमरिकी नौसेना ने स्पष्ट की।

इसी बीच, अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की ‘जी २०’ के अवसर पर हुई बैठक के बाद साउथ चायना सी क्षेत्र में अमरीका और चीन की नौसेनाओं के बीच यह पहला विवाद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.