अमरीका में पहले भी चीन के ‘स्पाय बलून्स’ देखे गए थे – अमरीका के प्रमुख समाचार चैनल का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका ने शनिवार को गिराए चीन के ‘स्पाय बलून’ की यह एकमात्र घटना नहीं है बल्कि, चीन ने पहले भी अमरीका की सीमा में ‘स्पाय बलून्स’ भेजे थे। चीन के यह  बलून्स पिपल्स लिबरेशन आर्मी की साज़िश का हिस्सा हो सकते हैं, ऐसा दावा अमरीका के प्रमुख समाचार चैलन ने किया है। अमरिकी प्रशासन और रक्षा विभाग के अधिकारियों के दाखिले से यह वृत्त प्रसिद्ध करने का बयान ‘फॉक्स न्यूज’ नामक समाचार चैनल ने किया है। चार महीने पहले एक चीनी ‘स्पाय बलून’ हवाई द्वीप के करीब गिरा था। इससे पहले पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में चीन के ‘स्पाय बलून्स’ ने तीन बार अमरीका में प्रवेश किया था, ऐसा वर्णित समाचार चैनल ने कहा है।

अमरीका के अलास्का प्रांत से जुड़ी सीमा से चीन के स्पाय बलून ने पिछले महीने अमरीका में घुसपैठ की थी। इसके बाद कनाड़ा की सीमा में कुछ समय तक निगरानी करके यह बलून अमरीका के इदाहो प्रांत और मोंटाना में घुसपैठ करता हुआ पाया गया था। मोंटाना में इसके खींचे गए फोटो माध्यमों से बड़ी मात्रा में सामने आने  पर अमरीका के रक्षा विभाग को इस पर खुलासा करना पड़ा था। इसके बाद राजनीतिक दायरे में तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ होने के कारण बायडेन प्रशासन शीघ्रता से इस बलून को नष्ट करने के लिए मज़बूर हुआ था।

शनिवार को अमरीका के लड़ाकू ‘एफ-२२ रैप्टर’ विमान ने सुपरसोनिक मिसाइल दागकर चीन के इस ‘स्पाय बलून’ को उठाया था। इसके पुर्जे पाने का अभियान अभी भी जारी है। बायडेन प्रशासन ने इस मामले में चीन विरोधी बड़ी कार्रवाई करने का दिखावा करके अपनी पीठ थपथपाई थी। लेकिन, वास्तव में चार महीने पहले और उससे भी पहले ट्रम्प प्रशासन के कार्यकाल में चीन के ‘स्पाय बलून्स’ ने अमरीका की सीमा में घुसकर जासूसी करने की घटनाएं सामने आयी हैं। अमरीका के ‘फॉक्स न्यूज’ ने इससे संबंधित खबर जारी की है। यह वृत्त साझा करते हुए इस बार देखा गया चीन का ‘स्पाय बलून’ सबसे ज्यादा समय से अमरीका की सीमा में देखा गया बलून होने का दावा भी किया गया है।

मात्र चार महीने पहले पैसिफिक महासागर के हवाई द्वीपों के क्षेत्र में चीन के ‘स्पाय  बलून’ ने गश्त लगाने की घटना सामने आयी थी। यह बलून थोडे ही समय में गिर पड़ने के कारण इसप ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान फ्लोरिडा और टेक्सास प्रांत की सीमा में चीन के ‘स्पाय बलून्स’ देखे गए थे। पिछले सात सालों में चीनी स्पाय बलून के घुसपैठ की कम से कम पांच घटना हुई है, ऐसा फॉक्स न्यूज ने कहा है। ‘स्पाय बलून्स’ को ट्रैक करना रक्षा विभाग या गुप्तचर यंत्रणाओं को मुमकिन नहीं हुआ था, ऐसा सनसनीखेज दावा भी एक अधिकारी ने करने की बात ‘फॉक्स न्यूज’ के वृत्त मे कही गई है।

चीन भेज रहे ‘स्पाय बलून्स’ चीनी सेना की साज़िश का हिस्सा होने का दावा भी अमरिकी अधिकारी ने किया है। इन ‘स्पाय बलून्स’ के माध्यम से चीन ने अन्य देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है, इस पर भी अमरिकी अधिकारियों ने ध्यान आकर्षित किया। अमरीका ने ‘स्पाय बलून’ पर कार्रवाई करने से अमरीका और चीन के संबंध अधिक बिगड़े है, ऐसा दावा अमरिकी विश्लेषकों ने किया है।

इसी बीच अमरीका ने नागरी अभियान के लिए इस्तेमाल हो रही हवाई यंत्रणा के खिलाफ फौजी ताकत का बेवजह इस्तेमाल करने का आरोप चीन ने लगाया है। इस मामले में अमरीका के दूतावास को लिखित शिकायत दी गई है, यह जानकारी भी चीन के विदेश विभाग ने साझा की। दो देशों के ताल्लुकात सुधारने की शुरू कोशिशों को इससे बड़ा झटका लगा है, यह आरोप भी चीन ने इस दौरान लगाया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.