नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में ४१ की मौत

अबूजा – पश्‍चिमी अफ्रीकी देशों में आतंक निर्माण करनेवाले बोको हराम संगठन ने नाइजीरिया में किए हमले में ४१ लोग मारे गए हैं। इन मृतकों में ११ नागरिकों के साथ ३० सैनिकों का भी समावेश है। इस हमले के बाद नाइजीरियन सेना ने बोको हराम के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू की है और इसके लिए हवाई हमले करने की तैयारी भी किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

बोको हराम के आतंकियों ने बीते चौबीस घंटों के दौरान नाइजीरिया के दो पड़ोसी प्रांतों को लक्ष्य किया। नायजर की सीमा से करीबी योबे और बोर्नो इन दो प्रांतों में बोको हराम ने आतंकी हमले किए। इनमें से योबे प्रांत के गैदाम शहर में स्थानीय प्रार्थना स्थान पर जा रहे लोगों पर बोको हराम के आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान आठ ट्रक्स से पहुँचे आतंकियों ने स्थानीय नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं, और ११ लोग वारदात की जगह पर ही मारे गए।

इस दौरान नाइजीरियन सेना और बोको हराम के आतंकियों के बीच संघर्ष हुआ। इस संघर्ष के दौरान आतंकियों ने टेलिकॉम टॉवर ध्वस्त किया। इसके बाद नाइजीरियन सेना ने हवाई हमले करने से हमलावर आतंकी भाग गए। लेकिन, तब तक कुछ आतंकियों ने घटना की जगह पर लूटपाट की, ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार बोको हराम के आतंकी करीबी क्षेत्र में ही छुपकर बैठे होने की बात कही गई है। इस वजह से शहर में आतंकी हमले की संभावना अभी भी कायम होने का दावा स्थानीय लोग कर हे हैं।

इसके बाद आतंकियों ने पड़ोस के बोर्नो प्रांत के मैनोक क्षेत्र में स्थित नाइजीरियन सेना के ठिकाने पर हमला किया। इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी १५ ट्रक्स से पहुँचे थे। इस संघर्ष में ३० नाइजीरियन सैनिक मारे गए और कई घायल हैं। आतंकियों ने वहां पर सेना के टैंकर और इमारतों को आग लगाई, ऐसा लष्करी अफसर ने कहा।

नाइजीरिया, नायजर, कैमेरून में आतंकी निर्माण कर रहा बोको हराम संगठन अल कायदा से जुड़ा था। लेकिन, कुछ वर्ष पहले आयएस ने इराक और सीरिया में तबाही मचाने के बाद बोको हराम ने अल कायदा के साथ अपने संबंध तोड़कर खुद को आयएस से जोड़ा था। र्इंधन और खनिजों से भरे नाइजीरिया, नायजर में बोको हराम ने बीते कुछ वर्षों से कोहराम मचाया हुआ है। बीते महीने में ही इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में किए हमलों में सौ से अधिक लोग मारे गए हैं।

बीते दशक से केवल नाइजीरिया में आतंक फैला रहे इस आतंकी संगठन के हमलों में ३० हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं। इस बीच कम से कम ३० लाख नाइजीरियन नागरिक विस्थापित हुए हैं। नाइजीरिया की इस अस्थिरता का असर पड़ोस के नायजर के साथ ही कैमेरून, चाड़ एवं अन्य देशों पर भी पड़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.