अमरीका की सुरक्षा की परवाह हो तो तालिबान को स्विकृति देने की कोशिश बायडेन प्रशासन नाकाम करे – अमरिकी विश्‍लेषक मायकल रुबिन

वॉशिंग्टन – ‘अफ़गान जनता, आतंकवाद विरोधी संघर्ष और अमरीका की सुरक्षा की यदि वास्तव में परवाह हो तो राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन तालिबान को स्वीकृति देने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ में जारी कोशिशों को रोक दें, तथा नॉर्दन अलायन्स को समर्थन घोषित करें’, इस बयान द्वारा अमरिकी विश्‍लेषक मायकल रुबिन ने इशारा दिया है|

‘अमरिकन एंटरप्राईज़ इन्स्टीट्यूट-एईआई’ नामक अध्ययन मंड़ल के विश्‍लेषक मायकल रुबिन ने अमरिकी अखबार में लिखे लेख में बायडेन प्रशासन की अफ़गानिस्तान से संबंधित भूमिका की आलोचना की| अफ़गानिस्तान से अमरिकी सेना की वापसी के तीन महीने पूरे हुए हैं| लेकिन, अभी तक अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और उनका प्रशासन अफ़गानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए इस देश के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी को दोषी ठहरा रहे हैं, ऐसी आलोचना रुबिन ने की|

दोहा समझौते के अनुसार अफ़गानिस्तान में पूर्ण शांति स्थापित किए बगैर अमरिकी सेना वापसी नहीं करेगी, यह बात तय हुई थी| फिर भी बायडेन प्रशासन ने सेना की वापसी करने में बड़ी जल्दबाजी की। ऐसा कहकर रुबिन ने बायडेन प्रशासन के निर्णय गलत थे, इसकी याद दिलाई| तो, अफ़गानिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों पर ‘ओवर दि होराईज़ॉन’ यानी हवाई हमले करने के बायडेन प्रशासन के ऐलान भी झूठे थे, यह दावा रुबिन ने किया|

इस तरह अफ़गानिस्तान में आतंकी संगठनों के बढ़ते प्रभाव की ओर रुबिन ने ध्यान आकर्षित किया| अब भी तालिबान जैसा आतंकी संगठन अफ़गानिस्तान में मौजूद अन्य आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करेगा, बायडेन प्रशासन इस गलतफहमी में है| आतंकी संगठनों के साथ संघर्ष करने के बजाए तालिबान अपने आत्मघाती आतंकियों को ताजिकिस्तान की सीमा के करीब तैनात कर रहा है, इस ओर भी रुबिन ने ध्यान आकर्षित किया|

इस तरह की आतंकी गतिविधियॉं करने वाला तालिबान संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्विकृति पाने के लिए लॉबिंग कर रहा है| चीन और रशिया तालिबान की हुकूमत को स्वीकृति दे सकते है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के अन्य सदस्य भी तालिबानी हुकूमत का विरोध नहीं करेंगे| क्योंकि, बायडेन प्रशासन ने अब तक हमें तालिबान के खिलाफ वोट करने की सूचना नहीं की है, ऐसा इन देशों का कहना है| इस वजह से तालिबान को स्वीकृति प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की कोशिशों को बायडेन प्रशासन सहायता ही कर रहा है, यह आरोप रुबिन ने लगाया|

तालिबान को स्वीकृति दी गई तो अमरीका की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण होगा| इसी कारण अमरीका की सुरक्षा की परवाह हो तो संयुक्त राष्ट्रसंघ के दरबार में तालिबान को स्वीकृति देने के लिए जारी कोशिश बायडेन प्रशासन को नाकाम करनी ही पड़ेगी, यह इशारा रुबिन ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.