यूक्रैन पर हमला करने की गलती के रशिया को भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे – अमरीका और ब्रिटेन का रशिया को इशारा

वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया ने यूक्रैन पर हमला करने की भूल फिर से की तो रशिया को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसा इशारा अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दिया| ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज़ ट्रुस ने भी चेतावनी दी थी कि, यूक्रैन पर हमला करने की रशिया को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी| पश्‍चिमी देशों ने अपनाई आक्रामक भूमिका पर रशिया की प्रतिक्रिया भी प्राप्त हुई है| रशियन सीमा के करीब हो रहा नाटो का विस्तार और हथियारों की तैनाती इन दोनों मुद्दों की पश्‍चिमी देश गारंटी दें, यह मॉंग राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की है|

मात्र २४ घंटे पहले रशिया के राजदूत ने यह इशारा दिया था कि, यूक्रैन की सीमा पर युद्ध छिड़ सकता है और इसमें नाटो उतरती है तो रशिया पीछे नहीं हटेगी| रशिया के एक अध्ययन मंड़ल ने भी यूक्रैन पर हमला होने की संभावना व्यक्त की थी| रशिया की इस आक्रामकता पर पश्‍चिमी देशों की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| नाटो सदस्य देशों की यूरोप के ‘रिगा’ शहर में बैठक हो रही है| इससे पहले अमरीका और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों ने रशिया को कड़ी चेतावनी देने की बात सामने आयी है|

‘यूक्रैन की सीमा पर रशिया की गतिविधियॉं उकसानेवाली हैं और यह अमरीका के लिए चिंता का मुद्दा है| रशिया ने यूक्रैन पर फिर से हमला किया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे’, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री ब्लिंक ने दिया| यूक्रैन की सीमा से करीबी इलाके में रशिया की सैन्य गतिविधियॉं आम ना होने की ओर भी अमरिकी विदेशमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया| अमरीका के साथ ही ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज़ ट्रुस ने भी रशिया के खिलाफ तीव्र भूमिका अपनाई है| यूक्रैन पर हमला करना रशिया की बड़ी गलती होगी और इसकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए रशिया मजबूर होगी, यह इशारा उन्होंने दिया|

पश्‍चिमी देशों के इन आक्रामक बयानों पर रशिया से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| ‘रशिया को अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर पुख्ता, विश्‍वास है और लंबे समय के लिए गारंटी की उम्मीद है| अमरीका और सहयोगी देशों के साथ हो रही चर्चा में हम पुख्ता समझौते की मॉंग करेंगे| इसमें नाटो पूर्व दिशा में रशिया के करीब अधिक विस्तार नहीं करेगी और रशियन सीमा के करीब खतरनाक हथियारों की तैनाती नहीं की जाएगी, इन मुद्दों का समावेश होगा’, ऐसे आक्रामक शब्दों में पुतिन ने अपनी भूमिका स्पष्ट की| तो, रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने यूरोप में परमाणु हथियारों की तैनाती के मुद्दे पर नाटो को फटकार लगाई है| नाटो के बयान गैर-ज़िम्मेदार और आपत्तिजनक होने का बयान लैवरोव ने किया| नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने संकेत दिए थे कि, जर्मनी ने इन्कार करने पर पूर्व यूरोप के देशों में परमाणु हथियारों की तैनाती की जाएगी|

इसी बीच, रशिया के मित्रदेश बेलारुस के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्ज़ैंडर लुकाशेन्को ने यूक्रैन हमारा ही होने का बयान करके सनसनी निर्माण की है| एक रशियन समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यूक्रैन हमेशा हमारा ही रहे, इसके लिए हम हर तरह की कोशिश करेंगे, यह दावा किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.