साकीनाका में हुई बलात्कार की घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश – पीड़िता की मौत

मुंबई – अंधेरी साकीनाका इलाके में शुक्रवार रात हुई बलात्कार की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को दहला दिया है। इस वारदात ने वर्ष २०१२ में दिल्ली में हुई निर्भया बलात्कार की घटना की याद दिलाई और इसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस घटना को लेकर सभी स्तरों पर तीव्र प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं और अपराधि को तुरंत फांसी पर लटकाने की माँग भी की जा रही है। राज्य सरकार ने इससे संबंधित मुकदमा ‘स्पीड ट्रैक कोर्ट’ में चलाने का निर्णय किया है।

बलात्कार की घटनाशुक्रवार की रात लगभग ३.२० बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक टेम्पो में महिला पर अत्याचार होने की जानकारी प्राप्त हुई। वारदात की जगह से करीबी एक कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड ने वर्णित टेम्पो में एक महिला से मारपीट होने की जानकारी प्रदान की थी। इसके दस मिनिट बाद पुलिस वारदात के स्थान पर पहुँची। तब पीड़िता खून से लथपथ और बेहोश पाई गई। वैद्यकीय जाँच के दौरान उस पर हुए अत्याचार स्पष्ट हुए। उसके गुप्तांग पर तेज़ धार की हथियार से घाव किए गए थे। इससे भारी मात्रा में खून बह गया था। घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। अंत में पीड़िता की मौत से जंग असफल साबित हुई।

इस वारदात के दौरान अपराधी ने बड़ी क्रूरता से पीड़िता से मारपीट की थी। इससे अंदरुनि चोट लगने से भारी मात्रा में खून बह गया था। उसकी स्थिति काफी खराब होने के कारण पुलिस उससे बयान भी नहीं ले पाई। लेकिन, इलाके के सीसीटिवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध पर ध्यान केंद्रीत किया। उसी को आधार बनाकर पुलिस ने मोहन चौहान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं।

यह महिला दो छोटी बच्चियों की माँ थी, यह जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही इस घटना से पहले क्या हुआ था, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है और आरोपी से सख्त पुछताछ भी जारी है। यह घटना सामने आने के बाद सभी स्तरों पर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी तीव्र प्रतिक्रियाएँ दर्ज़ हो रही हैं। आरोपी को जल्द से जल्द फाँसी पर चढ़ाने की माँग बढ़ रही है और यह आरोपी छूट ना पाए, इसके लिए एसआयटी का गठन करके जाँच करने की माँग भी की जा रहा है।

इसके बाद इस मामले में धारा ३०७, ३७६, ३०२ के तहत आगे की कार्रवाई होगी और इसकी जाँच एक महिने में पूरी होगी, ऐसा मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने कहा है। इसके लिए एसआयटी का गठन किया जाएगा, यह भी उन्होंने कहा। साथ ही यह मामला ‘स्पीड ट्रैक कोर्ट’ में चलाने के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं।

इसी बीच, बुधवार के दिन पालघर जिले में एक मतिमंद बच्ची पर एक नराधम ने अत्याचार किया था। इस मामले में अपराधी को नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया है, यह जानकारी नालासोपारा पुलिस ने साझा की। इस घटना में पीड़ित बच्ची का अपहरण करके नराधम ने उस पर अत्याचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.