राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और परिवार जनों के कारोबार की तहकिकात करेंगे – प्रतिनिधि सदन में रिपब्लिकन सांसदों का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन पर कब्ज़ा पाने में सफल हुई रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के आर्थिक कारोबार की तहकिकात करने की चेतावनी दी है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं सांसद जेम्स कॉमर और जिम जॉर्डन ने यह जानकारी साझा की। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनका बेटा हंटर बायडेन के विदेशी भागीदार एवं समझौतों से होने वाले ताल्लुकात की संसदीय समिति तहकीकात करेगी, ऐसा इशारा सांसद कॉमर ने दिया। रिपब्लिकन नेताओं के इस इशारे पर व्हाईट हाऊस ने बयान जारी करके यह कहा है कि, बायडेन को लेकर हो रहे दावे ‘कॉन्स्पिरसी थिअरी’ज्‌‍ का हिस्सा हैं।

अमरीका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने प्रतिनिधि सदन की २१८ सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त किया है। इसके बाद भी महंगाई, बढ़ते अपराध और अमरिकी सरहदों की  सुरक्षा के मुद्दे पर बायडेन प्रशासन को घेरने का ऐलान रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैकार्थी ने किया था। इसके बाद अब रिपब्लिकन नेताओं ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनके बेटे हंटर बायडेन को लक्ष्य करने के संकेत दिए हैं।

मार्च महीने में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मैट गेटझ्‌‍ ने हंटर बायडेन के लैपटॉम की जानकारी के सबुत संसद में पेश किए ते। ज्यो बायडेन अमरीका के उप-राष्ट्राध्यक्ष थे तब उनका बेटा हंटर बायडेन ने विभिन्न कंपनियाँ स्थापित करके विदेशी कंपनियों में बड़ा निवेश किया था। इनमें प्रमुखता से चीनी कंपनियों का समावेश था। निवेश के बदले में बायडेन ने चीन के पक्ष में कई निर्णय किए ते। बायडेन, उनका बेटा हंटर और अन्य परिवार को बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होने की बात भी सामने आयी थी। साल २०१८ में डेलावेअर प्रांत के सरकारी वकिलों ने इसकी तहकिकात भी शुरू की थी। हंटर बायडेन का यूक्रेन में अवैध निवेश होने के दावे भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किए थे।

लेकिन, बाद में ‘एफबीआई’ समेत अमरीका की अन्य यंत्रणाओं ने बायडेन का लैपटॉप और उनसे संबंधित सामने आ रही जानकारी रशियन साज़िश का हिस्सा बताकर जांच बंद कर दी थी। लेकिन, कुछ दिन पहले ही एक अज्ञात व्यक्ति ने हमें हंटर बायडेन और उनके कारोबार की जानकारी है और इसे हम यंत्रणाओं से साझा करने के लिए तैयार है, ऐसा कहा होने की जानकारी सामने आयी थी। इस पृष्ठभूमि पर रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने दिया इशारा ध्यान आकर्षित करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.