इस्रायल यदि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करता है तो रशिया से रिश्ते खत्म होंगे – रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव

मास्को – ‘दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर की नाज़ी जर्मनी का साथ देनेवाले स्टिफन बैंड्रिया को यूक्रेनी नागरिक करिबी मानते हैं। ऐसे यूक्रेन को यदि इस्रायल हथियारों की आपूर्ति करता है तो वह इस्रायल का बड़ा गैरज़िम्मेदाराना निर्णय होगा। इससे इस्रायल और रशिया के सभी स्तरों के राजनीतिक संबंध खत्म हो जाएंगे’, ऐसी चेतावनी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दी।

‘यूक्रेन विरोधी युद्ध में ईरान भी रशिया को मिसाइल्स प्रदान कर रहा है। इस वजह से इस्रायल को भी इस संघर्ष में अपना पक्ष तय करना पडेगा। ईरान रशिया को हथियार प्रदान कर रहा है और ऐसे में इस्रायल ने यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने की जरुरत है’, ऐसा दावा इस्रायल के वरिष्ठ मंत्री नैशमन शाय ने किया था। पिछले छह महीनों से जारी इस संघर्ष में इस्रायल ने यूक्रेन को सहायता प्रदान की है। लेकिन, इसमें सैन्य सहायता ना होने का दावा इस्रायल ने किया था। पर, शाय के आवाहन के बाद इस्रायली सरकार की भूमिका में बदलाव होता देखा जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की रशिया विरोधी युद्ध के लिए हिटलर नाज़ी समर्थक और यहूदी द्वेषी गुटों की सहायता ले रहे हैं, यह आरोप रशिया ने पहले ही लगाया था। ऐसे में अब भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष मेदवेदेव ने यूक्रेन के ज़ेलेन्स्की और हिटलर समर्थकों में सहयोग होने का आरोप भी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.