ग्रीस और सायप्रस के क्षेत्र में तुर्की छेड़ेगा नया विवाद – ग्रीक अखबार की चेतावनी

अथेन्स – अमरीका ने पिछले हफ्ते सायप्रस पर लगाए फौजी प्रतिबंध हटाए। इससे पहले अमरीका ने ग्रीस को अतिप्रगत ‘एफ-३५’ लड़ाकू विमान प्रदान करने की गतिविधियाँ की थीं। इस वजह से आगबबूला हुआ तुर्की अब ग्रीस और सायप्रस के भूमध्य समुद्र में हरकतें करके नया विवाद छेड सकता है, ऐसी चेतावनी ग्रीस के नामांकित अखबार ने दी।

ग्रीस और सायप्रसतुर्की के दक्षिणी ओर के तासुचू बंदरगाह में गतिविधियाँ बढ़ने की बात ग्रीक अखबार ने कही है। तुर्की का अनुसंधान करनेवाला ‘ओरूक रेइस’ जहाज़ इसी बंदरगाह में तैनात है। इसके ज़रिये भूमध्य समुद्र के विवादित क्षेत्र में खनन का काम शुरू करके तुर्की ग्रीस और सायप्रस को उकसा सकता है, यह दावा ग्रीक अखबार ने किया। अमरीका से ग्रीस और सायप्रस को मिल रही सैन्य सहायता की वजह से आगबबूला हुए तुर्की ने यह निर्णय किया है।

इसमें भी कुछ साल पहले अमरीका तुर्की को अतिप्रगत ‘स्टेल्थ’ वर्ग के ‘एफ-३५’ विमानों की आपूर्ति करनेवाली थी। लेकिन, तुर्की की रशिया के साथ मित्रता और अन्य कारणों की वजह से अमरीका ने यह सहयोग रोककर तुर्की पर प्रतिबंध लगाए। अब यही ‘एफ-३५’ विमान ग्रीस को प्रदान होंगे, इस वजह से तुर्की की बेचैनी का दावा किया जा रहा है। अमरीका का यह निर्णय तुर्की को ग्रीस के खिलाफ उकसानेवाला साबित हो सकता है, इस ओर स्थानीय विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.