ताइवान की सुपरसोनिक मिसाइल बीजिंग को लक्ष्य कर सकती है – ताइवानी नेता का इशारा

ताइपे – ताइवान ने विकसित की हुई स्वदेशी ‘युन फेंग’ सुपरसोनिक मिसाइल चीन की राजधानी बीजिंग को लक्ष्य कर सकती है, ऐसी चेतावनी ताइवान के वरिष्ठ नेता यू सी-कुन ने दी। चीन पर हमला करने के लिए ताइवान पहल नहीं करेगा। लेकिन, ताइवान भी हमला करने की क्षमता रखता है, इसका अहसास चीन को होना चाहिये, ऐसा इशारा कुन ने दिया। ‘यून फेंग’ नामक ताइवानी मिसाइल की मारक क्षमता दो हज़ार किलोमीटर्स है और इसकी गति ध्वनि के तीन गुना यानी ‘मैक ३’ होने की बात कही जा रही है।

पिछले हफ्ते चीन के रक्षामंत्री जनरल वेई फेंगहे ने इशारा दिया था कि, यदि किसी ने ताइवान को चीन से अलग करने की कोशिश की तो चीन पुरी ताकत के साथ और अन्त तक संघर्ष करेगा। इससे पहले अमरीका के रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और ताइवान को चीन से होनेवाले खतरों का सार्वजनिक तौर पर ज़िक्र किया था। ताइवान पर कब्ज़ा करने के लिए चीन युद्ध कर सकता है, ऐसा कहकर अमरिकी रक्षामंत्री ने इस पर चिंता जतायी थी। इस पृष्ठभूमि पर ताइवान के वरिष्ठ नेताओं का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

चीन दावा कर रहा है कि, ताइवान हमारा सार्वभौम क्षेत्र है। ताइवान की स्वतंत्रता के विचार वाले गुटों ने चीन को उकसाना जारी रखा और मर्यादा तोड़ दी तो ताइवान पर निर्णायक कार्रवाई करने के अलावा अन्य विकल्प ना होने की चेतावनी चीन ने दी थी। साथ ही चीन से सहयोग कर रहे देश ‘वन चायना’ पॉलिसी का सम्मान करके ताइवान के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक और सैन्य सहयोग ना रखें, ऐसी चीन की स्पष्ट भूमिका है। लेकिन, चीन की इस आक्रामकता की परवाह किए बिना अमरिकी रक्षा विभाग ने ताइवान के साथ सैन्य सहयोग जारी रखा है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमरीका ने ताइवान को बड़ी मात्रा में रक्षा सहयोग प्रदान किया था। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने ताइवान को प्रदान हो रहे रक्षा सहयोग में बाधा डालने की शुरूआत की है। अमरीका से उचित समय में और हथियारों की पर्याप्त समय में आपूर्ति ना होने की शिकायतें ताइवान कर रहा है। इस पृष्ठभूमि पर ताइवान ने देश के अंदरुनि स्तर पर हथियार विकसित करने पर जोर दिया है और यह चीन के साथ लड़ने के लिए सक्षम होने का दावा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.