रशियन जगत के विरोध में पश्चिमी देशों ने किया सार्वभौमिक युद्ध का ऐलान – विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह

मास्को – पश्चिमी देशों ने रशियन जगत के विरोध में सार्वभौमिक युद्ध का ऐलान किया है और यह बात अब कोई भी छुपाकर नहीं रख सकता, ऐसा आरोप रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने लगाया। विश्व की कोई भी प्रक्रिया या बात जिसमें पश्चिमी देशों का योगदान या नियंत्रण नहीं है वह बात उनके खिलाफ मानी जाती है, यह आरोप भी उन्होंने लगाया। पश्चिमी देशों को उनके वर्चस्व को लेकर गलतफहमी हुई है और विश्वपर वर्चस्व जताने की आदत उनको छोड़नी चाहिए, ऐसी चेतावनी भी रशियन विदेशमंत्री ने दी।

रशिया ने फ़रवरी में यूक्रेन में शुरू किए सैन्य अभियान के बाद पश्चिमी देशों ने रशिया के विरोध में आक्रामक नीति अपनायी है। रशिया पर भारी मात्रा में आर्थिक और व्यापारी प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही रशियन खिलाड़ी, रशियन कलाकार और रशियन उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रशिया के मित्र एवं सहयोगी देशों पर भी दबाव बनाकर रशिया के संबंध तोड़ने के लिए जबरदस्ती की जा रही है।

रशिया के विदेशमंत्री लैव्हरोव्ह ने सर्वंकष युद्ध का ज़िक्र करने के पीछे यह मुद्दा होने की बात कही जा रही है। पश्चिमी देशों को ‘रुसोफोबिया’ हुआ है, यह आरोप लगाकर इसका दायरा बड़ी मात्रा में बढ़ने का दावा विदेशमंत्री लैव्हरोव्ह ने किया। रशिया से संबंधित हर मुद्दे को ‘कैन्सल कल्चर’ के माध्यम से लक्ष्य किया जा रहा है और यह बात अब हास्यास्पद स्तर पर पहुँचने का अहसास भी उन्होंने कराया। अमरिका और मित्रदेशों का रशिया संबंधित नज़रिया क्या है, इस पर अब कोई संभ्रम में ना रहे, ऐसी फटकार भी लैव्हरोव्ह ने लगायी।

इसी बीच, रशिया पर प्रतिबंध लगानेवाले पश्चिमी देश विश्व के पुलिस की तरह बर्ताव कर रहे हैं और उन्हें कभी भी कामयाबी नहीं मिलेगी, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया। दूसरो को सज़ा दे रहें पश्चिमी देशों को उनके सामर्थ्य को लेकर गलतफहमी होने पर भी पुतिन ने इस दौरान ध्यान आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.