संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन पर भारत ने गोलीबारी करने का पाकिस्तान का आरोप भारत ने ठुकराया

नई दिल्ली – ‘पीओके’ की सीमा पर गोलीबारी करके भारत ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन को लक्ष्य किया है, ऐसे झूठे आरोप लगाना पाकिस्तान ने शुरू किया है। भारत अंतरराष्ट्रीय नियम पैरों तले कुचल रहा है, यह आरोप करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने निषेध दर्ज़ किया है। लेकिन, संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार की हवां निकाल दी। तभी भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार के दिन इस मुद्दे पर निवेदन जारी करके पाकिस्तान के आरोपों में सच्चाई ना होने की बात कही है। इसके साथ ही अपने नियंत्रण के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन की सुरक्षा पाकिस्तान की ज़िम्मेदारी होती है और यह देश दूसरों पर दोष मढने के बजाय अपनी ज़िम्मेदारी निभाए, ऐसी फटकार भारतीय विदेश मंत्रालय ने लगाई है।

‘पीओके’ के चिरीकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में वाहन का नुकसान हुआ है, ऐसी चिल्लाहट पाकिस्तान ने शुरू की थी। पाकिस्तानी सेना के ‘इंटर सर्विसिज़ पब्लिक रिलेशन्स’ (आयएसपीआर) के प्रमुख मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने सोशल मीडिया पर इस वाहन के फोटो जारी करके सनसनी फैलाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने बेवजह संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन को लक्ष्य किया है, ऐसा इफ्तिखार ने कहा था। पाकिस्तान के माध्यमों ने भी इसे बड़ी अहमियत देने की कोशिश की। प्रधानमंत्री इम्रान खान ने भी सोशल मीडिया पर भारत का निषेध दर्ज़ किया है। अब संयुक्त राष्ट्रसंघ ही भारत के इस हमले का गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्रवाई करे, यह माँग पाकिस्तान कर रहा था।

लेकिन, संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पाकिस्तान के इन आरोपों की पुष्टी नहीं की है। राष्ट्रसंघ का वाहन वहां पर परीक्षण कर रहा था, तभी उससे अज्ञात वस्तु टकराई, यह बात सच है। लेकिन, यह भारतीय सेना ने किया हमला था, ऐसा कहना संभव नहीं होगा। इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है। लेकिन, वाहन का नुकसान हुआ, ऐसा राष्ट्रसंघ के अधिकारी ने कहा है। इस वजह से पाकिस्तान का भ्रम टूटा फिर भी पूरा जोर लगाकर पाकिस्तान की सरकार, सेना और माध्यम भारत पर ही आरोप कर रहे हैं।

इस मामले में रविवार के दिन निवेदन जारी करके भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार को पुख्ता शब्दों में जवाब दिया है। भारतीय सेना ने यह हमला नहीं किया। पाकिस्तान इस मुद्दे पर कर रहा आरोप बेबुनियाद एवं मज़ाकिया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के वाहन की सुरक्षा करने का अपना ज़िम्मा निभाने में हुई नाकामी छुपाने में पाकिस्तान ऐसे झूठे आरोप भारत पर कर रहा है, ऐसा बयान भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया है। साथ ही पाकिस्तान ने दूसरों पर आरोप करने के बजाय इस मामले की जाँच करनी चाहिए, ऐसी फटकार भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने लगाई है।

इसी बीच, बीते कुछ दिनों से भारत अपने देश में सर्जिकल स्ट्राईक करने की तैयारी में होने के दावे पाकिस्तान कर रहा है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने पत्रकार परिषद में इस विषय पर चिंता जताई थी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने भी भारत पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी में होने के दावे किए थे। अंदरुनि मामलों को प्राप्त हो रही नाकामी छुपाने के लिए भारत पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी में होने का हास्यकारक दावा कुरेशी और युसूफ ने किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बीते वर्ष से भारत के हमलों का ड़र व्यक्त कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की वजह से भी भारत यह हमला कर नहीं सका, यह दावा मोईद युसूफ ने किया है। लेकिन, पाकिस्तान के विपक्षी नेता ऐसी शिकायतें कर रहे हैं कि, पाकिस्तान की सरकार के यह दावे अपने विरोध में जारी जन प्रदर्शन कुचलने के लिए हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.