पाकिस्तान पर लष्कर का ही नियंत्रण – भारत के विदेश राज्य मंत्री का आरोप

नई दिल्ली: भारत के साथ चर्चा करने के लिए पाकिस्तान उत्सुकता दिखा रहा है, तभी भारत ने इस संदर्भ में अपनी भूमिका फिर एक बार स्पष्ट की है। योग्य वातावरण का निर्माण होने तक पाकिस्तान से चर्चा संभव नहीं है, ऐसा विदेश राज्यमंत्री व्ही.के.सिंह ने सूचित किया है। पर पाकिस्तान के लष्कर ने सत्ता पर लाए प्रधानमंत्री इम्रान खान आतंकवादियों पर कार्रवाई करके चर्चा के लिए आवश्यक वातावरण निर्माण करना संभव नहीं है, ऐसी टिप्पणी व्ही.के.सिंह ने लगाई है।

पाकिस्तान, लष्कर, नियंत्रण, विदेश राज्य मंत्री, आरोप, भारत, इम्रान खानभूतपूर्व लष्कर प्रमुख एवं फिलहाल विदेश राज्य मंत्री पद पर कार्यरत होने वाले व्ही.के.सिंह ने पाकिस्तान के नए सरकार से बड़ी अपेक्षा नही है, ऐसा बयान दिया है। पाकिस्तान के लष्कर ने ही इम्रान खान को प्रधानमंत्री पद पर लाया है। इसकी वजह से सच कहा जाए तो पाकिस्तान का लष्कर ही इस देश पर नियंत्रण रखे हुए हैं, ऐसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री इम्रान खान भारत के विरोध में आतंकवादियों को रोकेंगे एवं चर्चा के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करेंगे इसका यकीन नहीं दिया जा सकता, ऐसा व्ही.के. सिंह ने कहा है।

वर्तमान समय में भारत पाकिस्तान की परिस्थिति पर नजर बनाये है, ऐसे संकेत विदेश राज्यमंत्री ने उस समय दिए हैं। दौरान सीख यात्रियों के लिए पाकिस्तान द्वारा मार्ग खुला करने की तैयारी दिखाने का दावा कई लोगों से किया जा रहा है। इस बारे में पत्रकारों ने किए प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंह ने अभी भी पाकिस्तान से अधिकृत स्तर पर इस विषय का प्रस्ताव नहीं आया है, ऐसा स्पष्ट किया है। दौरान पाकिस्तान भारत से चर्चा करने के लिए उत्सुकता दिखा रहा है और इस द्वारा भारत पर राजनीतिक दबाव लाने के प्रयत्न शुरु किये है।

कश्मीर प्रश्न सुलझाने के लिए भारत, पाकिस्तान से चर्चा करें, ऐसा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कुछ दिनों पहले कहा था। तथा पाकिस्तान के मानव अधिकार आयोग के मंत्री शिरीन मझारी ने कश्मीर प्रश्न पर भारत को चेतावनी देने वाले विधानों की श्रृंखला शुरू की थी। संयुक्त राष्ट्रसंघ में कश्मीर का मुद्दा फिर से उपस्थित करके पाकिस्तान की नई सरकार भारत को कठिनाई में लाने की तैयारी कर रही है। इस रूप से दबावतंत्र का उपयोग करने पर भारत चर्चा करने पर विवश होगा, ऐसा तर्क उसके पीछे लगाया जा रहा है।

पर भारत ने पाकिस्तान के साथ चर्चा के लिए अनुकूल वातावरण अर्थात आतंकवादियों के विरोध में कठोर कार्रवाई की मांग करके इसके बारे में अपनी धारणा कायम है, ऐसा लगातार स्पष्ट किया हैं। विदेश राज्य मंत्री इस बारे में नया खुलासा करके पाकिस्तान को समझाते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.