‘निसर्ग’ चक्रवात के कारण रायगड में लाखों घरों का नुकसान

Nisarg Cycloneमुंबई – ‘निसर्ग’ चक्रवात के कारण रायगड ज़िले में लाखों घरों का और पाँच हज़ार हेक्टर ज़मीन पर की खेती का नुकसान हुआ है। साथ ही, लाख से भी अधिक पेड़ गिरे होकर, तूफ़ान से हुए नुकसान का अंदाज़ा होने के लिए दो दिन लगेंगे। यहाँ दो दिन में पंचनामें पूरे करने के आदेश राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिये हैं। तूफ़ान के कारण राज्य में ७२.५ मिमी बारिश हुई है।

मुख्यमंत्री ने व्हिडीओ कॉन्फरन्सिंग के द्वारा, रायगड ज़िले में हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस समय ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने, हुए नुकसान की प्राथमिक जानकारी दी। रायगड, रत्नागिरी, मुंबई, ठाणे, पालघर इन सभी ज़िलों को तूफ़ान का झटका लगा। लेकिन तूफ़ान का सबसे अधिक झटका रायगड ज़िले को लगा है। बिजली के सैंकड़ों खंबे गिर जाने के कारण यहाँ की बिजली की सप्लाई अभी भी बन्द ही है। ५०० मोबाईल टॉवर्स का भी नुकसान हुआ होने के कारण, मोबाईल सेवा पर भी असर हुआ है। बिजली की सप्लाई पूर्ववत् करने के के लिए युद्धस्तर पर काम करने के आदेश राज्य सरकार ने महावितरण को दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त मनुष्यबल तैनात करने की सूचनाएँ दीं गयीं हैं।

साथ ही, घरों का हुआ नुकसान और बिजली सप्लाई खंडित हुई होने के कारण, यहाँ के नागरिकों के खानेपीने का फ़ौरन प्रबन्ध किया जायें, ऐसे निर्देश भी इस समय दिये गए। मुरुड और श्रीवर्धन ज़िलों में परिवहन पूरी तरह ठप पड़ा होने की जानकारी ज़िला प्रशासन की ओर से दी गयी।

maharashtra Nisarg Cycloneरत्नागिरी ज़िले में भी राजापूर, रत्नागिरी शहरों का नुकसान हुआ है। लेकिन तूफ़ान तटवर्ती क्षेत्र में टकराने की केंद्रबिंदु अलिबाग होने के कारण, यहाँ से नज़दीक होनेवाले रत्नागिरी ज़िले के दापोली और मंडणगड में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इस तहसिल के तटवर्ती प्रदेश में कई घर गिर पड़े हैं। इन दो तहसिलों में कुल मिलाकर १९६२ बिजली के खंबे उखड़कर गिरे हैं और कुछ सबस्टेशन्स् का नुकसान हुआ है। यहाँ भी पंचनामे शुरू किये गए हैं।

इसी बीच, तूफ़ान हालाँकि थम गया है, फिर भी तूफ़ान का प्रभाव क़ायम है, जिसके कारण गुरुवार को कोंकण किनारी प्रदेश में ज़ोरदार बारिश हुई। रत्नागिरी में १२२ एमएम बारिश दर्ज़ हुई है। मुंबई में ५० एमएम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.