नाइजेरिया में १८ भारतीयों का अपहरण

नई दिल्ली – समुद्री डकैतों ने नाइजेरिया के निकट हॉंगकॉंग के एक ईंधन टैंकर का अपहरण किया है और इस टैंकर पर मौजुद १८ भारतीय कर्मचारी फिलहाल अपहरणकर्ताओं के कब्जे में है| भारतीय कर्मचारियों के अपहरण की खबर प्राप्त होने पर नाइजेरिया स्थित भारतीय दूतावास के अफसरों ने नाइजेरिया के प्रशासन से संपर्क स्थापित किया है और इन भारतीय कर्मचारियों की रिहाई के लिए कोशिश हो रही है|

हॉंगकॉंग के ‘नैव्हिअस’ नाम की एक कंपनी के ‘एमटी नेव्ह कॉन्स्टलेशन’ इस ईंधन टैंकर पर मंगलवार की शाम समुद्री डकैतों ने हमला किया| यह टैंकर हॉंगकॉंग की दिसा में निकला था| नाइजेरिया के तट से करीबन ७७ समुद्री मिल दूरी पर गिनी की खाडी में बोनी द्विप के निकट समुद्री डकैतों ने इस जहाज को घेर रखा था, यह बताया जा रहा है| इसके बाद समुद्री डकैतों ने इस टैंकर के सभी १९ कर्मचारियों को अपने कब्जे में किया और उन्हें अन्य जगहों पर रखा है|

इन १० कर्मचारियों में से १८ कर्मचारी भारतीय नागरिक है और एक तुर्की का नागरिक है| इन कर्मचारियों का डकैतों ने कहा रखा है, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है| पर, डकैतों ने कब्जा किया हुआ ‘एमटी नव्ह कॉन्स्टलेशन’ टैंकर को नाइजेरिया की नौसेना ने घेर रखा है|

‘एमटी नेव्ह कॉन्स्टलेशन’ इस टैंकर के मालिक ने समुद्री डकैतों ने इस टैंकर और उसपर मौजुद कर्मचारियों के अपहरण की जानकारी बुधवार के दिन नाइजेरिया के प्रसासन तक पहुंचाई और इसके बाद ही अपहरण का यह मामला सामने आया| नाइजेरिया में स्थित भारतीय दूतावास ने भी यह समाचार प्राप्त होते ही नाइजेरिया की सरकारी अफसरों से संपर्क बनाया और इन कर्मचारियों को रिहा करने की कोशिश शुरू की है| भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी समुद्री डकैतों से बातचीत शुरू की है|

इस टैंकर की कंपनी की एक शाखा मुंबई में अंधेरी क्षेत्र में है और अपहरण किए गए टैंकर का प्रमुख अधिकारी बोरिवली का निवासी है| उनका परिवार इस अपहरण की खबर प्राप्त होने पर चिंता में है|

व्यापारी जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखरही ‘एआरएक्स मेरिटाईम’ संस्था के अनुसार इस टैंकर में २० लाख बैरल ईंधन का भंडार है और इस हमलें में संबंधित टैंकर का नुकसान नही हुआ है| साथ ही इस ईंधन टैंकर की मालिकाना कंपनी ‘नैव्हिअस’ ने अपने कर्मचारियों की रिहाई के लिए प्राथमिकता होगी, यह भी स्पष्ट किया है|

इस वर्ष दुनिया भर में व्यापारी जहाजों पर ९५ हमलें हुए है| इसमें से १७ हमलें नाइजेरिया के समुद्री क्षेत्र में हुए है और निनी की खाडी में समुद्री डकैतियों ने इसमें से ८२ प्रतिशत घटनाओं को अंजाम दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.