मुंबई हवाई अड्डे पर आयएस आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी पथक ने मुंबई हवाईअड्डे से आयएस के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। भारत के नौजवानों को बहकाकर उन्हें आयएस में भर्ती करने का काम, यह आतंकवादी कर रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिसने इस ऑपरेशन के बारे में अधिक जानकारी उजागर नहीं की है। पर सऊदी अरेबिया से वापस आये इस आतंकवादी ने इससे पहले भारतीय यंत्रणाने गिरफ्तार किए आयएस के आतंकवादियों के संपर्क में था, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया है।

आयएस आतंकवादी, गिरफ्तार, सऊदी अरेबिया, भारत, भर्ती, मुंबई, सीरियाअबु झैद, यह मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार हुए आतंकवादी का नाम है। शनिवार को उसे गिरफ्तार करने की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महासंचालक आनंद कुमार ने दी है। यह व्यक्ति उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का होकर, अनेक वर्षों सऊदी अरेबिया के रियाध में वास्तव में था। सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय नौजवानों को बहकाकर उसने आयएस में भर्ती करने का काम सऊदी से कर रहा था। झैद सऊदी अरेबिया से भारत वापस आया था, या सऊदी यंत्रणाओं ने उसे भारत के हवाले किया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। झैद मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और वहां से उसे ट्रांजिस्ट रिमाइंड पर रखा गया है। झैद को लखनऊ में जांच के लिए भेजा जायेगा।

इससे पहले देशभर में आयएस के आतंकवादी पकड़े गए हैं। अप्रैल महीने में दिल्ली पुलिस के विशेष पथकने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और आंध्र प्रदेश इन पांच राज्यों की पुलिस की सहायता से किये संयुक्त कारवाई में आयएस का बड़ा रैकेट तबाह किया था। उमर उर्फ़ नाझिम, गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल, मुफ्ती उर्फ फैजान और जकवान उर्फ इत्तेशाम इन चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया किया गया है। इनकी जांच में झैद का नाम सामने आया था। झैद सोशल मीडिया द्वारा और विविध इंटरनेट एप्लीकेशन द्वारा इन आतंकवादियों से संपर्क में था।

दौरान गुरुवार को केरल के कन्नूर में और छह युवक आयएस में शामिल होने के लिए सीरिया में जाने की जानकारी केरल पुलिसने घोषित की थी। युवक केरल के ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ इस संस्था के कार्यकर्ता होने की जानकारी पुलिसने दी थी। सीरिया एवं इराक में भारत से गए लगभग १०० युवक आयएस के लिए लड़ने की बात कुछ रिपोर्ट में सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.