केंद्र से राज्यों को ५० हज़ार ‘मेड इन इंडिया’ व्हेंटिलेटर्स

नई दिल्ली –  ‘मेड इन इंडिया‘ के तहत देश में ५० हज़ार व्हेंटिलेटर्स का निर्माण किया जानेवाला होकर, जल्द ही ये व्हेंटिलेटर्स सभी राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों को दिये जायेंगे, ऐसा केंद्र सरकार द्वारा बताया गया। उसके लिए ‘पीएम केअर्स फंड’ से दो हज़ार करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।made in india ventilators

देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और मरीज़ों का आँकड़ा ४ लाख ४० हज़ार तक पहुँचा है। मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, सरकार द्वारा अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायीं जा रहीं हैं। आयसोलेशन सेंटर्स का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, रेल के डिब्बों का रूपांतरण आयसोलेशन कोच में किया गया है। ज़रूरत के अनुसार हर एक राज्य द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। हालाँकि आयसोलेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, फिर भी इन सेंटरों में गंभीर मरीज़ों के लिए व्हेंटिलेटर्स की आवश्यकता महसूस हो सकती है, यह मद्देनज़र रखते हुए बड़े पैमाने पर व्हेंटिलेटर्स का उत्पादन किया जानेवाला है।

जल्द से जल्द ये व्हेंटिलेटर्स सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी कोविड अस्पतालों तक पहुँचाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। ५० हज़ार व्हेंटिलेटर्स में से ३० हज़ार व्हेंटिलेटर्स का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा किया जानेवाला है। उर्वरित २० हज़ार व्हेंटिलेटर्स में से १० हज़ार व्हेंटिलेटर्स एग्वा हेल्थ केअर, ५६५० एएमटीझेड बेसिक, ४ हज़ार एएमटीझेड हाय एन्ड, ३५० अलाईड मेडिकल में बन रहे हैं।

अब तक २९२३ व्हेंटिलेटर्स का निर्माण हुआ होकर, उनमें से १३४० व्हेंटिलेटर्स राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को दिये जा चुके है। महाराष्ट्र और दिल्ली में मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, इन राज्यों को २७५-२७५ व्हेंटिलेटर्स दिये गए हैं। इसके साथ, गुजरात को १७५, बिहार १००, कर्नाटक ९० और राजस्थान को ७५ व्हेंटिलेटर्स की आपूर्ति की गयी है। जून के अन्त तक अतिरिक्त १४ हज़ार व्हेंटिलेटर्स राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए जायेंगे, ऐसा बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.