दक्षिण कोरिया के ‘हैलोवीन सेलिब्रेशन’ दुर्घटना में १५३ की मौत – राष्ट्राध्यक्ष यून द्वारा राष्ट्रीय शोक घोषित

सेऊल – दक्षिण कोरिया की राजधानी सेऊल में शनिवार रात आयोजित किए गए ‘हैलोवीन सेलिब्रेशन’ में हुई दुर्घटना में १५३ लोगों की मौत हुई और ८० से अधिक घायल हुए हैं। इनमें से १९ की स्थिति काफी गंभीर होने से चिंता जताई जा रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष यन सुक-योल ने इसपर तीव्र शोक व्यक्त किया और राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया। कुछ साल पहले फ्रान्स समेत कई यूरोपिय देशों में ‘हैलोवीन’ की पृष्ठभूमि पर काफी बड़ी हिंसा की घटनाएँ हुई ती। हैलोवीन सेलिब्रेशन में बढ़ती घातक प्रवृत्ति के विरोध में कदम उठाने की माँग उस समय माध्यमों ने की थी।

राजधानी सेऊल के इतावोन क्षेत्र में हैलोविन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इसके लिए इतावोन में विदेशी पर्यटकों के साथ हज़ारों लोगों का जमावड़ा हुआ था। इस क्षेत्र के हैमिल्टन होटल में सेलिब्रिटी के पहुँचने की खबर प्राप्त होने के बाद करीबी सड़कों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ हुई। सड़क की चौड़ाई कम होने से होटल के करीबी इलाके में भगदड़ हुई। इस से कई लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हुई। कुछ लोगों को भीड़ में दिल का दौरा पड़ने की जानकारी पुलिस ने साझा की। भीड़ बेकाबू होने से पुलिस ने वहां पर ठहरे लोगों सो संकिरा रास्ता छोड़कर बाहर निकलने का आवाहन किया। लेकिन, इसे अनदेखा करने से मृतकों की संख्या बढ़ी, ऐसा खुलासा स्थानिय यंत्रणाओं ने किया।

मृतकों में १८ से अधिक विदेशी नागरिक हैं। इस हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष यून तुरंत ही इतानोवा इतावोन पहुँचे और यह घटना काफी दुर्भाग्यवश होने की प्रतिक्रिया दर्ज़ की। मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करने के साथ ही देश में सात दिन राष्ट्रीय शोक भी राष्ट्राध्यक्ष यून ने घोषित किया। अमरीका और यूरोपिय देशों ने भी दक्षिण कोरिया की दुर्घटना पर तीव्र शोक व्यक्त किया हैं।

हॉलिवूड और पश्चिमी टीवी मालिकाओं के प्रभाव से ही हैलोवीन संस्कृति विश्व के विभिन्न देशों में पैर जमा रही हैं, ऐसा माध्यमों का कहना है। हैलोवीन मनाने के लिए भूत-खेत, चेटकिण एवं काली विद्या के उपासकों जैसें कपड़े पहनना, उनकी तरह मेकअप करने जैसीं हरकतें की जाती हैं। हैलवीन की रात काली और अशुभ विद्या, हिंसा एवं अन्य अवैध बातों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा हैं और इसके लिए युवा वर्ग का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसा इससे जुड़ी खबरों में कहा जा रहा है। दक्षिण कोरिया में हैलोवीन के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में २० साल के करीबी उम्र के लोगों की संख्या ज्यादा होने की बात स्पष्ट हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.