चीन ने इंटरनेट केबल्स तोड़ी ताइवान की आशंका

ताइपे – ताइवान के ‘मात्सू’ द्विप से जुड़ी इंटरनेट केबल्स तोड़ दी गई हैं और इसके पीछे चीन के जहाज़ होने की आशंका ताइवान ने व्यक्त की है। पिछले महीने में हुई ऐसी यह दूसरी घटना होने का बयान भी ताइवान ने किया है। ताइवान के दूरी पर स्थित द्वीपों को मुख्य द्वीप देश से तोड़ने की यह साज़िश है, ऐसा आरोप ताइवानी विश्लेषक लगा रहे हैं।

ताइवान की राष्ट्रीय संपर्क समिती ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार कुछ ही हफ्ते पहले मास्तू द्वीप की इंटरनेट सेवा पुरी तरह से बाधित हुई थी। चीन से कुछ ही दूरी पर स्थित मात्सू द्वीप की सबमरिन इंटरनेट केबल्स तोड़ी जाने की जानकारी सामने आयी थी। ताइवान की सरकार ने इसके लिए स्पष्ट तौर पर चीन को ज़िम्मेदार बताना टाल दिया था। लेकिन, ताइवान की द्वीप के करीब सफर कर रहे चीन के जहाज़ की हरकत इसके पीछे होने की कड़ी आशंका ताइवान की संपर्क समिती ने व्यक्त की है।

ऐसी यह एक मात्रा घटना हैं, ८ फ़रवरी को इसी तरह की घटना हुई थी। चीन के व्यापारी जहाज़ ने इंटरनेट केबल तोड़ने की याद ताइवान की संपर्क समिती ने ताज़ा की। इस वजह से मात्सू द्वीप पर हुए इंटरनेट ब्लैकआउट के लिए चीन के जहाज़ ज़िम्मेदार होने की आशंका ताइवान ने व्यक्त की। इस वजह से मात्सू द्वीप की संपर्क यंत्रणा बाधित हुई थी और इस द्वीप के प्रशासकीय अधिकारी ताइवान से संपर्क नहीं रख सके थे। यह एक तरह का हमला होने का दावा ताइवानी विश्लेषक कर रहे हैं। पिछले पांच सालों में २० बार ताइवान की सबमरीन इंटरनेट केबल्स संदिग्ध तरीके से टूटी हुई पायी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.