अमरीका चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर है – अमरिकी विश्लेषकों की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘चीन ने पिछले हफ्ते रशिया के साथ अमरीका के अलास्का के करीब समुद्री युद्ध अभ्यास किया है। इससे चौकन्ना हुई अमरिकी नौसेना ने चीन-रशिया के विध्वंसकों को भगाने के लिए चार युद्धपोत रवाना किए। चीन की ऐसी बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण अमरीका आज युद्ध की दहलीज पर है’, ऐसी चेतावनी अमरीका के वरिष्ठ विश्लेषक गॉर्डन चैंग ने दी। साथ ही अमरिकी सरहद के करीब यह सब कुछ हो रहा हैं तभी हमारे यहां ऐसा एक राजनीतिक वर्ग है, जिसे स्थिती की थोड़ी सी भी गंभीरता नहीं है, यह कहकर चैंग ने बायडेन प्रशासन की आलोचना की।

अमरीका चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर है - अमरिकी विश्लेषकों की चेतावनी‘द कमिंग कोलैप्स ऑफ चाइना’ नामक प्रसिद्ध किताब के लेखक और ‘गेटस्टोन इन्स्टीट्यूट’ नामक अभ्यास गुट के विश्लेषक गॉर्डन चैंग ने अमरिकी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर बायडेन प्रशासन को नई चेतावनी दी। चीन के अमरीका पर हो रहें साइबर हमलों में बढ़ोतरी हो रही हैं और इसके बावजूद बायडेन प्रशासन चीन के खिलाफ पुख्ता भूमिका अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसी फटकार चैंग ने लगाई।

उल्टा मार्च महीने में कनाड़ा पहुंचे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने चीन के सहयोग का समर्थन किया था, इसपर भी चैंग ने ध्यान आकर्षित किया है। ‘हम शांति से भरे विश्व में जी रहे हैं, यह विचार अमरीका में कुछ लोग रखते हैं। लेकिन, चीन की जिनपिंग हुकूमत अमरीका को बड़ा झटका दे सकती हैं। चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग अपनी जनता को युद्ध की मानसिकता के लिए तैयार रहे हैं। लेकिन, अमरिकी नेता और जनता इसे अनदेखा कर रहे हैं’, ऐसी चिंता वैंग ने जताई।

अमरीका चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर है - अमरिकी विश्लेषकों की चेतावनीसाथ ही फिलीपीन्स, ताइवान, जापान और अन्य किसी भी देश की सहायता करने के लिए अमरीका आगे न आए, इस मंशा से चीन परमाणु हमले की धमकी दे सकता है। लेकिन, कुछ भी हो अमरीका ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने मित्र देशों की सहायता के लिए आगे बढ़ना होगा, ऐसा आवाहन वैंग ने किया। इसके अलावा ‘पिछले डेढ़ सालों से शुरू रशिया-यूक्रेन युद्ध को लेकर चीन का नज़रिया पुरी तरह से अलग है। यह रशिया-यूक्रेन के बीच शुरू युद्ध नहीं हैं, बल्कि अमरीका के साथ अपना गुप्त युद्ध जारी है, इस सोच में चीन है। इस युद्ध में रशिया ने यूक्रेन पर कब्ज़ा किया तो एशिया में सैन्य कार्रवाई करने के लिए चीन का रास्ता खुल जाएगा’, ऐसा दावा चैंग ने किया।

पिछले कुछ महीनों से चीन की अर्थव्यवस्था ढ़ह रही हैं। इस देश में महंगाई उछल रही हैं और राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग के विरोध में जनता का गुस्सा भी बढ़ने लगा है। ऐसी स्थिति में युद्ध के अलावा अन्य कोई भी विकल्प चीन के हाथों में नहीं बचता, ऐसा कहकर चैंग ने आगाह किया। अमरीका चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर है - अमरिकी विश्लेषकों की चेतावनीगॉर्डन चैंग की तरह केली बास नामक अमरिकी विश्लेषक ने भी चीन की जिनपिंग हुकूमत पश्चिमी देशों की दहलीज तक युद्ध को पहुंचा सकती हैं, ऐसी चेतावनी दी है।

इसी बीच आर्थिक संकट का दाह चीन की जिनपिंग हुकूमत को महसूस होने लगी हैं और उनकी हुकूमत जल्द ही ताइवान पर हमला कर सकती है, ऐसी चेतावनियां अमरीका के सैन्य विश्लेषक लगातार दे रहे हैं। लेकिन, बायडेन प्रशासन चीन से सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा हैं, ऐसी आलोचना गॉर्डन चैंग जैसे विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.