अमरिकी जनप्रतिनिधि ताइवान पहुंचे

ताइपे – अमरीका के जनप्रतिनिधि पांच दिवसीय ताइवान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे मे अमरिकी जनप्रतिनिधि ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन से मुलाकात करेंगे। साथ ही अमरीका और ताइवान के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के नए सहयोग पर बातचीत करेंगे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

अमरिकी जनप्रतिनिधि रो खन्ना, टोनी गोंझालेस, जेक ऑशिंक्लोस, जॉनथन जैक्सन सोमवार सुबह ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचे।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में ताइवान की भूमिका समझने के लिए हम यहां दाखिल हुए हैं, ऐसा रो खन्ना ने कहा। साथ ही हमारा यह दौरा किसी भी तरह से चीन विरोधी ना होने की बात भी रो खन्ना ने स्पष्ट की। बायडेन प्रशासन की विदेश नीति के अनुसार ताइवान के सहयोग को अहमियत देने के लिए और इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के इरादे से हम ताइवान में दाखिल हुए हैं, यह दावा खन्ना ने किया। इस खुलासे के बाद भी अमरिकी जनप्रतिनिधियों का यह दौरा अमरीका और चीन के नए विवाद का कारण बन सकता है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.