युद्ध खत्म होने के बाद यूक्रेन ही इस दौरान हुई भीषण जनहानि की जानकारी सार्वजनिक करेगा – ब्रिटेन स्थित यूक्रेन के राजदूत का दावा

लंदन/किव – रशिया विरोधी युद्ध खत्म होने के बाद ही यूक्रेन इस दौरान हुई भीषण जनहानि की जानकारी सार्वजनिक करेगा, ऐसा दावा ब्रिटन में स्थित यूक्रेन के राजदूत ने किया हैं। युद्ध में हो रहे नुकसान की जानकारी सार्वजनिक ना करने की नीति यूक्रेन की सरकार ने अपनाई हैं, ऐसा यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्तायको ने कहा। अमरीका और यूरोपिय महासंघ के विभिन्न माध्यम और विश्लेषकों ने यह दावे किए हैं कि, यूक्रेन के एक लाख से भी अधिक सैनिक इस रशिया विरोधी युद्ध में मारे गए हैं। लेकिन, यूक्रेन ने ऐसे दावे ठुकराए थे।

रशिया ने पिछले वर्ष फ़रवरी महीने में यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। इसके बाद रशिया ने यूक्रेन के विभिन्न प्रांतों पर जोरदार हमले किए और इसके लिए उन्नत मिसाइल और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया हैं। यूक्रेन पर हो रहे हमलों में यूक्रेन की सेना का भारी नुकसान हो रहा है, ऐसे दावे रशिया बार बार करती रही हैं। लेकिन, यूक्रेन समेत पश्चिमी देशों ने रशिया के यह दावे यानी दुष्प्रचार का हिस्सा होने का बयान किया था।

इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन के राजदूत ने ब्रिटेन में किया बयान ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। वादिम प्रिस्तायको ने एक ब्रिटीश अखबार को दिए साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन की सेना की हुई जनहानि का ज़िक्र ‘हॉरिबल’ के तौर पर किया। लेकिन, नुकसान की यह जानकारी युद्ध खत्म होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी और यही सरकार की नीति होने की बात उन्होंने स्पष्ट की। इस बीच उन्होंने रशिया और यूक्रेन की शांति वार्ता की संभावना भी ठुकराई।

पिछले महीने अमरीका की एक वेबसाईट ने एवं यूरोपिय महासंघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयन ने यूक्रेन में सेना की हुई जनहानि का आंकड़ा एक लाख से भी अधिक होने का बयान किया था। इसके बाद यूक्रेन की सरकार ने तीव्र आपत्ति जताई थी। संयुक्त राष्ट्र संगठन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी स्कॉट रिटर ने यूक्रेन की जनहानि तीन लाख के करीब होगी, यह अनुमान व्यक्त किया है।

उन्होंने यह भी बयान किया था कि, यूक्रेन के हाथों में अब जाया करने के लिए भी समय बचा नहीं है। इससे संबंधित खबर देते हुए यूक्रेनी सेना के पास पर्याप्त शस्त्र भंड़ार और ‘वर्कफोर्स’ भी ना होने का दावा ‘पॉलिटिको’ नामक वेबसाईट ने किया है। इसी खबर में अमरिकी अधिकारी के दाखिले से यूक्रेन ने इस संघर्ष में अब तक करीबन एक लाख सैनिक खोए हैं, ऐसा इस वेबसाईट ने कहा है। इसमें यूक्रेन के सबसे प्रशिक्षित एवं अनुभवी सैन्य बलों का भी समावेश होने का बयान ‘पॉलिटिको’ ने किया है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.