बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में ४४ की मौत

बुर्किना फासो – अफ्रीका के साहेल क्षेत्र का हिस्सा रहे बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में ४४ लोग मारे गए हैं। कुराकोऊ और तोन्दोबी इन दो गांवों पर आतंकी गुटों ने हमले करने की जानकारी स्थानीय गवर्नर ने साझा की। हमले के बाद सेना ने संबंधित आतंकी गुट पर कार्रवाई की है।

बुर्किना फासो अफ्रीका के खनिज समृद्ध देशों में से एक हैं। फिचले वर्ष एक के बाद एक ऐसे दो सैन्य विद्रोह होने के बाद यह देश चर्चा का मुद्दा बना था। इस विद्रोह के बाद सत्ता की बागड़ोर हथियानेवाली सेना ने देश में तैनात सैन्य दलों को बाहर निकाला था। इसके बाद देश में फिर से आतंकी हमले बढ़ते देखे जा रहे हैं।

शुक्रवार को नाइजर की सीमा से जुड़े गांवों पर लगातार दो आतंकी हमले हुए। कुराकोऊ में हुए हमले में लगभग ३१ लोग मारे गए। वहीं, तोन्दोबी में हुए हमले में १३ लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। इन हमलों में घायल हुए लोगों की संख्या काफी बड़ी हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.