फिनलैण्ड के बाद जल्द ही स्वीडन भी नाटो में शामिल होगा

ब्रुसेल्स – फिनलैण्ड नाटो में शामिल होने के बाद इस देश के राष्ट्राध्यक्ष ने पुरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाला बयान किया था। स्वीडन नाटो में शामिल हुए बिना फिनलैण्ड का नाटो में हुआ समावेश अधुरा होगा, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष सावली निस्ति ने किया था। इसके बाद यूरोपिय माध्यमों से बातचीत करते समय अमरीका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने भी यह विश्वास व्यक्त किया था कि, जल्द ही स्वीडन भी नाटो में शामिल होगा। इसपर रशिया का तीव्र बयान प्राप्त हो सकता है। 

अपने पड़ोसी देशों को नाटो में प्रवेश करने का अवसर उपलब्ध ना कराने की नीति रशिया ने अपनायी थी। रशिया के पड़ोसी देशों को नाटो में शामिल करके इन देशों में रशिया के विरोध में मिसाइल और परमाणु अस्त्र तैनात करने की साज़िश नाटो की है। इसके ज़रिये नाटो ने रशिया की सुरक्षा को सीधे चुनौती देने की तैयारी की हैं, ऐसा आरोप रशिया ने बार बार लगाए थे। नाटो में शामिल होने की तैयारी करने के कारण ही रशिया ने यूक्रेन पर पिछले वर्ष फ़रवरी महीने में हमला किया था। ऐसे में फिनलैण्ड और स्वीडन को अपने सैन्य संगठन में शामिल करने की गतिविधियां शुरू करके नाटो ने रशिया पर हावी होने की रणनीति बनाई थी।

फिनलैण्ड नाटो में शामिल होने के बाद रशिया ने इसके गंभीर परिणाम होंगे, ऐसी चेतावनी दी थी। इसके बाद रशिया ने बेलारूस में अपने इस्कंदर मिसाइलों की तैनाती की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद स्वीडन भी नाटो में शामिल होगा, ऐसा ऐलान अमरिकी विदेश मंत्री ने किया है। तुर्की और हंगरी जैसे नाटो सदस्य देशों ने अभी तक स्वीडन के नाटो प्रवेश को मंजूरी नहीं दी है। लेकिन, यह प्रक्रिया भी जल्द पुरी होगी और स्वीडन नाटो का सदस्य बन जाएगा, ऐसा दावा अमरिकी विदेश मंत्री ने किया है।

फिनलैण्ड के बाद स्वीडन भी नाटो में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस वजह से रशिया ने इसके विरोध में पहले से ही अपनी गतिविधियां शुरू की हैं और स्वीडन नाटो का सदस्य बनने के बाद रशिया तुरंत ही इससे संबंधित निर्णय घोषित करेगी, ऐसे आसार स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगे हैं। रशिया के नेताओं ने इसकी पूर्व सूचना दी है। यूक्रेन युद्ध की तीव्रता बढ़ने के दौरान यूरोप में नाटो का हुआ यह विस्तार वहां का माहौल अधिक विस्फोटक बना रहा है। करीबी दिनों में यूरोपिय देशों को इसकी काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.