महाराष्ट्र में पाए गए सात नए मामलों से देश में ‘ओमीक्रोन संक्रमितों’ की संख्या ३२ हुई – नीति आयोग के व्ही.के.पॉल की चेतावनी

नई दिल्ली/मुंबई – देश में कोरोना के ‘ओमीक्रोन’ वेरिएंट के संक्रमितों की संख्या बढ़कर ३२ हुई है| शुक्रवार के दिन मुंबई में धारावी जैसी झुग्गीयों की बस्ती में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमण का मामला सामने आया है और मुंबई में पाया गया यह ओमीक्रोन का तीसरां मामला है| राज्य में दिनभर में कुल ७ लोग ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए हैं| इसी पृष्ठभूमि पर, मास्क लगाने की मात्रा कम होने को लेकर सरकार ने चिंता व्यक्त की है| देश में कोरोना संक्रमण फिर से तेज़ ना होने देने के लिए प्रतिबंधक नियमों का पालन ज़रूरी हैं| दूसरीं लहर आने से पहले भी इसी तरह से मास्क लगाने की मात्रा कम हुई थी, इसकी याद दिलाकर, हम फिर से उसी ड़रावनी स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसी चेतावनी नीति आयोग के सदस्य डॉ.व्ही.के.पॉल ने दी|

पूरे विश्‍व में ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़ रहे हैं| डेल्टा वेरिएंट से कई ज़्यादा गति से यह वेरिएंट संक्रमित होता है, यह दावा किया जाता है| बीते हफ्ते कर्नाटक में भारत के कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आए थे| इसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में इस वेरिएंट के मामलें देखें गए| महाराष्ट्र में फिलहाल ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या ११ हुई है| इसके अलावा गुजरात में ओमीक्रोन के ३ मामलें दर्ज़ हुए हैं| पांच दिन पहले गुजरात में पाए गए संक्रमित से संपर्क में रहें दो लोगों को ओमीक्रोन ने चपेट में लिया है| इसके बाद शुक्रवार के दिन मुंबई के धारावी मे ओमीक्रोन का एक मामला देखा गया|

धारावी में पाया गया संक्रमित ४ दिसंबर को टांझानिया से लौटा था| उस समय हवाईअड्डे पर उसकी ‘आरटीपीसीआर’ जॉंच हुई थी| इसकी रपट पॉझिटिव्ह आने से उसके नमुने जिनोम सिक्वेन्स की जॉंच के लिए कस्तुरबा अस्पताल में भेजे गए थे| इस दौरान यह संक्रमित ओमीक्रोन की चपेट में होने की बात स्पष्ट हुई| इसके बाद उसे पालिका के सेवन हिल्स अस्पताल में दाखिल किया गया है| प्रशासन की जानकारी के अनुसार इस संक्रमित को रिसिव करने हवाई अड्डे पर उसके दो मित्र पहुँचे थे| उनकी पहचान करके उन्हें भी क्वारंटाईन किया गया है| साथ ही मुंबई में ओमीक्रोन के अन्य दो मामले भी दर्ज़ हुए हैं| इसके अलावा पुणे ज़िले के पिंपरी-चिंचवड में ‘ओमीक्रोन’ के चार नए मामले सामने आए| इनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है| लेकिन शुक्रवार के दिन राज्य में दर्ज़ हुए ओमीक्रोन के सात में से ४ का टीकाकरण पूरा हुआ था| इनमें से एक संक्रमित की उम्र सिर्फ ३.५ वर्ष है| इससे पहले पुणे ज़िले में ‘ओमीक्रोन’ के सात मामले दर्ज़ हुए थे| इनमें से छह पिंपरी-चिंचवड़ में ही पाए गए थे|

भारत में अबतक सामने आए ‘ओमीक्रोन’ के सभी संक्रमितों में काफी सौम्य आसार दिखाई दिए हैं, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहसचिव लव अग्रवाल ने साझा की| साथ ही ‘ओमीक्रोन’ की वजह से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब तक भार बढ़ा नहीं है| लेकिन, हमें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होने की बात ‘इंडियन काऊंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (आयसीएमआर) ने कही है| साथ ही ‘नैशनल टेक्निकल एजवायजली ग्रुप’ (एनटीएजीआई) ने अभी छोटे बच्चों के टीकाकरण से संबंधित कोई भी सिफ़ारिश नही की हैं, यह जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने प्रदान की|

इसी बीच, लोकसभा में कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज संबंधित चर्चा हुई| इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंड़ाविया ने यह कहा कि, सरकार फिलहाल सभी पात्र जनसंख्या का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान दे रही है| देश में १८ वर्ष से अधिक उम्र की जनसंख्या ९३.९० करोड़ है| इनमें से १३.३० करोड़ लोगों ने वैक्सीन का एक भी टीका नहीं लगवाया है| पात्र जनसंख्या में से ५३ प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त किए होने की जानकारी मंड़ाविया ने प्रदान की| साथ ही, बूस्टर डोज का निर्णय विशेषज्ञों की सिफ़ारिश से ही होगा, यह भी उन्होंने अधोरेखांकित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.