सौदी, इजिप्ट चीन से हथियार खरीदेंगे

बैरूत – बायडेन प्रशासन के अड़ियल रवैये की वजह से खाड़ी के देश अमरीका के प्रभाव से बाहर हो रहे हैं। सौदी अरब और इजिप्ट जैसे खाड़ी में स्थित अमरिकी मित्र देशों ने हथियारों की खरीद करने के लिए चीन के साथ चर्चा शुरू करके यही दिखाया है, ऐसा दावा लेबनान स्थित सैन्य अभ्यास गुट ने किया। इस अभ्यास गुट ने इससे संबंधित रपट जारी की है।

सौदी, इजिप्ट चीन से हथियार खरीदेंगेसौदी अरब ने ‘चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रिज्‌‍ ग्रुप को-ऑपरेशन’ (नॉरींको) नामक कंपनी के साथ लड़ाकू विमान, गश्ती ड्रोन्स और हवाई सुरक्षा यंत्रणा की खरीद करने की चर्चा शुरू की है। इसमें स्काइ सेकर एफएक्स ८० ड्रोन और एचक्यू-१७ एई जैसे मध्यम दुरी की हवाई सुरक्षा यंत्रणा की खरीद की चर्चा हैं। इसी बीच इजिप्ट की वायु सेना ने ‘चेंगडू एअरक्राफ्ट इंडस्ट्री ग्रूप’ नामक चीनी कंपनी के साथ लड़ाकू विमानों की खरीद करने की गतिविधियां शुरू की है।

सौदी और इजिप्ट यह दोनों देश विश्व में सबसे बड़े हथियारों के आयातक देश जाने जाते है। इन दोनों देशों के बेड़े में अमरिकी हथियारों का काफी बड़ा भंड़ार हैं। लेकिन, पिछले दो सालों में बायडेन प्रशासन ने सौदी और इजिप्ट की सैन्य सहायता कम की है। इस वजह से इन दोनों अरब देशों ने अमरीका के विकल्प के तौर पर चीन की ओर रुख करने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.