रशिया प्रत्युत्तर देने के लिए मज़बूर होगी – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की ब्रिटेन को चेतावनी

मास्को/लंदन – ‘ब्रिटेन यूक्रेन को टैंक की आपूर्ति कर रहा हैं। टैंक के साथ ही यूरेनियम का इस्तेमाल बनाए तोप के गोले भी दिए जा रहे हैं। ऐसा हुआ तो रशिया प्रत्युत्तर देने के लिए मज़बूर होगी’, ऐसी सख्त चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी। पश्चिमी देशों ने परमाणु घटकों का इस्तेमाल शुरू करना बड़ी चौकानेवाली बात है, ऐसा इशारा भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया।

यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे देशों में अमरीका के बाद ब्रिटेन सबसे आगे हैं। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन ने यूक्रेन को प्रगत ‘चैलेंजर’ टैंक प्रदान करने का ऐलान किया था। इसकी अधिक जानकारी साझा करते हुए ब्रिटेन के रक्षा राज्यमंत्री एनाबेल गोल्डी ने टैंक के साथ ही ‘डिप्लेटेड युरेनियम’ का इस्तेमाल करके बनाए तोप के गोले भी प्रदान किए जाएंगे, यह घोषित किया है। ब्रिटेन के इस ऐलान की वजह से यूरोप समेत अंतरराष्ट्रीय दायरे में सनसनी निर्माण हुई है।

रशिया इसपर तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रही हैं और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया इसारा इसी का हिस्सा हैं। रशियन संसद के सभापति वोलोदिन ने ब्रिटेन की योजना सिर्फ यूक्रेन ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप के लिए खतरनाक साबित होगी, यह इशारा दिया है। आखरी यूक्रेनियन नागरिक तक लड़ा जा रहा युद्ध आखरी यूरोपियन नागरिक तक के युद्ध में तब्दिल होगा, ऐसी गंभीर चेतावनी रशियन संसद की सभापति ने दी। वहीं, रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ब्रिटेन का यह ऐलान यानी भड़काने की नई कोशिश होने का आरोप लगाया।

ब्रिटेन ने रशिया की चेतावनियां और आरोप ठुकराए हैं और इससे पहले भी डिप्लेटेड युरेनियम का इस्तेमाल करके बनाए तोप गोलों का इस्तेमाल किया गया था, ऐसा खुलासा किया है। डिप्लेटेड युरेनियम से बनाए तोप गोले अधिक घातक और प्रभावी होते हैं, ऐसा दावा विशेषज्ञों ने किया है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.