रशिया-युक्रेन युद्ध लंबे समय तक चलेगा – रशियन विशेषज्ञों की चेतावनी

मास्को – रशिया और युक्रेन का युद्ध लंबे समय तक चलेगा और युद्ध की वजह से रशिया और पश्‍चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाएँ एक-दूसरे से अलग हो सकती हैं (डिकपलिंग), ऐसी चेतावनी रशिया के वरिष्ठ विशेषज्ञ फ्योदोर लुकिआनोव ने दी।

‘युक्रेन में सेना अभियान शुरू करते समय रशिया और पश्‍चिमी देश ये दोनों पक्ष, यह अभियान जल्द खत्म होगा, इस भ्रम मे थे। लेकिन, अब इस अभियान का निर्णय सेना स्तर पर ही होगा, ऐसी स्थिति बनी है’, इसका अहसास लुकिआनोव ने कराया।

फ्योदोर लुकिआनोव यह रशियनअभ्यासगुट ‘वाल्दाई डिस्कशन क्लब’ के रिसर्च डायरेक्टर हैं और ‘रशियन इंटरनैशनल अफेअर्स कौनिस्ल’ के संचालक मंड़ल के सदस्य हैं। ‘रशिया २४’ नामक समाचार चैनल पर सूत्रसंचालक के तौर पर कार्यरत लुकिआनोव ने हाल ही में ‘आरटी’ को साक्षात्कार दिया औरइस दौरान उन्होंने युक्रेन युद्ध पर अपनी भूमिका रखी।

‘रशिया और युक्रेन ये दोनों देश फिलहाल फौजी मानसिकता से विचार कर रहे हैं। अब अगर संघर्ष बंद हुआ, तो दूसरी ओर फिर से तैयारी करके सज्जित होने का अवसर प्राप्त होगा, इसपर दोनों देशों के नेतृत्व जोर दे रहे हैं। इस वजह से इस क्षण राजनीतिक या सियासी स्तर पर हल निकालने की संभावना नहीं। लंबे समय तक यह संघर्ष जारी रहेगा, ऐसें संकेत फिलहाल प्राप्त हो रहे हैं’, ऐसी चेतावनी लुकिआनोव ने दी।

युक्रेन पर हमला करके डोन्बास क्षेत्र कब्ज़े में करने के अलावा रशिया के अन्य उद्देश्‍य भी हैं और ये पूरे होने के अलावा रशिया रुकेगा नहीं। साथ ही, युक्रेन युद्ध में नियंत्रण मे हुआ क्षेत्र रशिया फिर कभी भी युक्रेन को नहीं देगा, ऐसा लुकिआनोव ने कहा। पश्‍चिमी देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंध जल्द हटने की संभावना नहीं और इस वजह से भविष्य में रशिया और पश्‍चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाएँ एकदूसरें से अलग होने के आसार हैं, ऐसें संकेत भी लुकिआनोव ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.