उत्तर कोरिया ने दूसरे दिन भी तोप हमला किया – उत्तर कोरिया ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

सेउल – उत्तर कोरिया की सेना ने लगातार दूसरे दिन ‘ईस्ट सी’ क्षेत्र में रॉकेट और तोप से हमले किए। अमरीका और दक्षिण कोरियन सेना के लाईव फायर युद्धाभ्यास का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यह कार्रवाई करने की बात उत्तर कोरिया ने कही है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। इसी बीच अमरिकी सिनेट ने दक्षिण कोरिया में कम से कम २८,५०० सैनिकों की तैनाती की जरुरत का ऐलान किया है। इसकी वजह से कोरियन क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

तोप हमलाअमरीका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं पिछले दो दिनों से नया युद्धाभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास में दक्षिण कोरिया की सेना ने लाईव फायरिंग का अभ्यास किया। इसमें दागा गया रॉकेट उत्तर कोरिया के दक्षिणी ओर स्थित कैंगवॉन प्रांत की समुद्री सीमा के करीब जा गिरी। इस पर गुस्सा हुए उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की प्रक्षोभक गतिविधि पर जैसे को तैसा जवाब देने का ऐलान किया। जल्द ही बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया जाएगा, यह ऐलान भी उत्तर कोरिय की सेना ने किया।

तोप हमलाइसके कुछ ही घंटे बाद सोमवार को १३० तोप गोले दक्षिण कोरिया की दोनों समुद्री सीमाओं के करीब गिरे। यह कार्रवाई करके उत्तर कोरिया ने सन २०१८ के सैन्य समझौते का उल्लंघन किया है, ऐसा आरोप दक्षिण कोरिया ने लगाया। लेकिन, इसे अनदेखा करके उत्तर कोरिया ने मंगलवार को तोप जारी रखे। अमरीका और दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास हम पर हमले की ‘रिहर्सल’ है, यह आरोप उत्तर कोरिया लगा रहा है। इससे पहले भी अमरीका परमाणु हमला करने की तैयारी में होने का आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया था।

उत्तर कोरिया की प्रक्षोभक गतिविधियां इस क्षेत्र में तनाव निर्माण कर रही हैं, ऐसी आलोचना अमरीका कर रही है। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया में सेना तैनाती बढ़ाना और जापान के साथ नया सैन्य सहयोग स्थापित करने को अमरीका अहमियत दे रही है। कुछ दिन पहले अमरीका ने उत्तर कोरिया विरोधी प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव रखा था। लेकिन, चीन और रशिया ने नकाराधिकार का इस्तेमाल करके उत्तर कोरिया का बचाव किया था। अमरीका की सैन्य गतिविधियां उत्तर कोरिया को उकसा रही हैं, ऐसा जवाबी आरोप भी चीन और रशिया ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.