‘एनईपी’ की वजह से भारत महान आर्थिक शक्ति बनेगा – ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री का दावा

नई दिल्ली – साल 2035 में दुनिया में डिग्री प्राप्त करनेवाले प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति भारतीय युनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करेगा। भारत की ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ (नैशनल एज्युकेशन पॉलिसी-एनईपी) की वजह से बहुत जल्द यह देश महान आर्थिक महाशक्ति बनेगा, ऐसा दावा ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेअर ने किया। ‘एनईपी’ की वजह से भारत में काफी बदलाव होगा और इसकी वजह से भारत की युवा पीढी की कुशलता बढ़ेगी, यह विश्वास क्लेअर ने व्यक्त किया है। दिल्ली युनिवर्सिटी के व्यंकटेश्वरा कॉलेज और केंद्री विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री ने सराहना की।

ऑस्ट्रेलिया आज से 50 साल पहले काफी अलग था। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति की वजह से ऑस्ट्रेलिया का विकास संभव हुआ। लेकिन, तब कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने दिल्ली युनिवर्सिटी से शिक्षा पाई थी, यह जानकारी शिक्षा मंत्री क्लेअर ने साझा की। साथ ही इस युनिवर्सिटी में शिक्षा पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कई नागरिक दुनियाभर में कमाल कर रहे हैं, इसका दाखिला भी उन्होंने दिया। यह जानकारी साझा करते हुए क्लेअर ने भारत की ‘एनईपी’ की तहेदिल से सराहना की।

साल 2035 में दुनिया में डिग्री प्राप्त करने वाले चार में से एक व्यक्ति भारतीय युनिवर्सिटी की डिग्री पाने वाला होगा, यह दावा भी क्लेअर ने इस दौरान किया। साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा क्षेत्र में हो रहे अहम समझौते की जानकारी भी शिक्षा मंत्री जेसन क्लेअर ने इस दौरान साझा की। शिक्षा क्षेत्र का यह समझौता यानी अगले दौर में दोनों देशों के विकसित होनेवाले सहयोग की नींव होगी, यह भी क्लेअर ने कहा।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.