मुस्लिम ब्रदरहुड ट्युनिशिया में अस्थिरता फैलाएगा – इटली के विदेश मंत्री की चेतावनी

रोम – ‘भूमध्य क्षेत्र चरमपंथियों को सौंपना बिल्कुल ठिक नहीं होगा। इससे उत्तर अफ्रिका स्थित ट्युनिशिया को आर्थिक सहायता मुहैया करना काफी आवश्यक होगा। वरना ट्युनिशिया के आर्थिक संकट का लाभ उठाकर मुस्लिम ब्रदरहुड इस देश में अस्थिरता फैलाएगा’, ऐसी चेतावनी इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो टयानी ने दी। आर्थिक मोर्चे पर ट्युनिशिया का नाकाम होना किसी के हित में नहीं होगा, ऐसा टयानी ने आगाह किया है।

उत्तर अफ्रीका के ट्युनिशिया के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। इससे संभलने के लिए ट्युनिशिया ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोश से १.९ अरब डॉलर्स ऋण की मांग की गई थी। लेकिन, ट्युनिशिया सरकार की आर्थिक नीति पर ध्यान आकर्षित करते हुए मुद्राकोश ने इस अफ्रिकी देश को ऋण देने से इन्कार किया है। पहले से राजनीतिक अस्थिरता का लक्ष्य बने ट्युनिशिया की आर्थिक स्थिति बिगड रही है। ऐसी स्थिति में ट्युनिशिया को आर्थिक संकट से निकालने के लिए इटली ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगायी है।

साल २०११ के जस्मिन रिवोल्युशन की शुरूआत ट्युनिशिया से ही हुई थी। सोशल मीडिया की पोस्ट से चिडे हुए जनप्रदर्शन ने वहां की तानाशाही हुकूमत का तख्ता पलट दिया। इसके बाद ट्युनिशिया में चुनाव करके वहां पर पश्चिमी देशों के इशारों पर हरकत करनेवाली सरकार स्थापित करने की कोशिश की गई थी। लेकिन, पिछले ग्यारह सालों से ट्युनिशिया में स्थिर सरकार स्थापित नहीं हो पाई है। इसका लाभ उठाकर मुस्लिम ब्रदरहुड जैसा आतंकवादी संगठन ताकतवर हो रहा है। अरब देशों ने टेरर लिस्ट में शामिल किए हुए इस संगठन को रोकना हो तो ट्युनिशिया को आर्थिक सहायता से इस देश की आर्थिक स्थिति सुधारनी पडेगी, ऐसा सुझाव इटली के विदेश मंत्री दे रहे हैं।

इसी बीच, भूमध्य समुद्र के दक्षिणी ओर के उत्तर अफ्रीका में ट्युनिशिया का समावेश होता है। इसी समुद्र के उत्तरी ओर इटली बसी हुआ है। अफ्रीका की अराजकता, अस्थिरता की वजह से लाखों शरणार्थी ट्युनिशिया, लीबिया के तट से समुद्री मार्ग से इटली और पड़ोसी यूरोपिय देशों में घुसपैठ कर रहे हैं। इन स्थानांतरितों के झुंड़ रोकना यूरोपिय देशों के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसी स्थिति में इन झुंड़ों की भीड़ को रोकने के लिए ट्युनिशिया को आर्थिक सहायता देने की ज़रूरत होने की बात को इटली रेखांकित कर रहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.