सुड़ान के वांशिक संघर्ष में डेढ़ सौ से अधिक मारे गए

खार्तूम – सुड़ान के दक्षिणी हिस्से के ब्लू नाईल प्रांत में वांशिक संघर्ष में डेढ़ सौ से अधिक लोग मारे गए हैं। ‘हौसा’ और ‘बर्ता नामक दो समुदायों में ज़मीन के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद इस हिंसा में परिवर्तित हुआ, ऐसा कहा जा रहा है। वांशिक संघर्ष में ८५ से अधिक घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने का ड़र है। इससे पहले जुलाई में हुए संघर्ष में भी १०० से अधिक लोग मारे गए थे।

वांशिक संघर्षसुड़ान के दर्फूर एवं ब्लू नाईल के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से लगातार वांशिक संघर्ष होत रहता है। लेकिन, पिछले कुछ घंटों में इस संघर्ष की तीव्रता और जीवित नुकसान भारी मात्रा में बढ़ता जा रहा है। सुड़ान के शासकों की अनदेखी और सुरक्षा यंत्रणाओं की सफलता इस नाकामी के लिए ज़िम्मेदार होने की बात स्वयंसेवी संगठन कह रहे हैं। लेकिन, सुड़ान सरकार ने इन आरोपों से इन्कार किया है।

पिछले साल ब्लू नाईल प्रांत के ‘वाद अल-माहि’ क्षेत्र में जमीन के मालिकाना अधिकारों पर विवाद छिडा था। बुधवार को विपक्षी गुटों ने हमारी बस्तियों पर भारी हमले करके आगजनी की, ऐसा आरोप हौसा जमात के लोग कर रहे हैं। पिछले कुछ महिनों से हौसा समुदाय पर बड़े हमले हो रहे हैं और वंशसंहार करने की कोशिश है, यह भी स्थानीय हौसा नागरिकों ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.