यूक्रेन युद्ध बातचीत के माध्यम से रोकने का समय आया है – ज्येष्ठ अमरिकी कुटनीतिक हेन्री किसिंजर

लंदन – यूक्रेन युद्ध में विश्व एक निर्णायक मोड़ पर खडा है और अब यह संघर्ष बातचीत से रोकने का समय आया है, ऐसा बयान अमरीका के ज्येष्ठ कुटनीतिक हेन्री किसिंजर ने किया। ‘हमने इससे पहले रशिया का हमला रोकने के लिए एकत्रित सैन्य अभियान का समर्थन किया था। अब तक के युद्ध से जो कुछ रणनीतिक बदलाव करने में सफलता हासिल हुई उसके आधार पर नया दायरा बनाने की ज़रूरत है और इसके लिए चर्चा के माध्यम से शांति स्थापित होना आवश्यक है’, ऐसा किसिंजर ने कहा है।

अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री किसिंजर ने ब्रिटेन के ‘स्पेक्टेटर’ नामक पत्रिका में लिखे लेख में शांति प्रस्ताव का समर्थन किया। लेकिन, शांति स्थापित करते समय रशिया को कमजोर बनाना खतरनाक होगा, यह इशारा भी किसिंजर ने दिया। साथ ही यूक्रेन ने रशियन हमले का सामना किया है और शांति प्रक्रिया के ज़रिये यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की भी कोशिश करनी पडेगी, यह दावा भी उन्होंने किया।

किसिंजर ने इससे पहले दो बार रशिया-यूक्रेन शांति प्रस्ताव का मुद्दा उठाया था। इसमें यूक्रेन कुछ हिस्सा खोने की तैयारी रखे, यह सलाह भी उन्होंने दी थी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने नाराज़गी भी जतायी थी।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.