ईरान के युरेनियम संवर्धन की क्षमता विक्रमी स्तर पर – ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन प्रमुख का बयान

तेहरान – ईरान के युरेनियम संवर्धन की क्षमता दुगुनी से अधिक हुई है, ईरान के परमाणु संगठन प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने यह घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग का दल अगले कुछ ही घंटों में ईरान पहुँच रहा है। इस दौरान ईरान ने परमाणु कार्यक्रम में किए बदलाव पर चर्चा होगी। उससे पहले ईरान यह ऐलान करके परमाणु ऊर्जा आयोग के साथ अमरीका और मित्र देशों को आगाह करता दिख रहा है।

एक महीना पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताई थी। ईरान ने ६० प्रतिशत शुद्धता का युरेनियम संवर्धन किया है, यह आरोप ग्रॉसी ने लगाया था। इसकी वजह से ईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब है, यह दावा भी ग्रॉसी ने किया था। इसके बाद इस्रायल समेत पश्चिमी देशों से इस पर तीव्र बयान आए थे। इस्रायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित ठिकानों पर हमले करने के संकेत भी दिए थे।

यूरोपिय देशों ने भी ईरान को परमाणु कार्यक्रम को लेकर पारदर्शी रहने की सूचना की थी। ऐसी स्थिति में इस्लामी का ईरान के युरेनियम संवर्धन पर ऐलान अहमियत रखता है। इसी बीच, ईरान की परमाणु कार्यक्रम में प्रगति चिंताजनक होने का दावा सौदी ने किया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.