क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान इनकी भारत यात्रा के दौरान सौदी ने भारत में १०० अरब डॉलर्स निवेश करने का किया ऐलान – आतंक विरोधी कार्रवाई के लिए भी सहयोग की तैयारी

नई दिल्ली – सौदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान इन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान करीबन १०० अरब डॉलर्स निवेश का ऐलान किया है| साथ ही आतंकवाद के विरोध में सौदी अरब भारत से पूरी तरह से सहयोग करेगा, यह कहकर प्रिन्स मोहम्मद इन्होंने इस संबंधी भारत और सौदी की भूमिका समान होने का ऐलान किया| भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान पहुंचे सौदी के प्रिन्स ने उस देश में २० अरब डॉलर्स का निवेश करने का ऐलान किया था| लेकिन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर वह अधिक भरोसा करते है, यही उन्होंने भारत में १०० अरब डॉलर्स निवेश करने का ऐलान करके दिखाया है|

पाकिस्तान की यात्रा पूरी करके भारत पहुंचने की तैयारी प्रिन्स मोहम्मद इन्होंने की थी| लेकिन, पुलवामा में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर भारत ने उन्हें पाकिस्तान से भारत ना आने का निवेदन किया था| इसके जवाब में प्रिन्स मोहम्मद पाकिस्तान से सौदी लौटे थे और उसके बाद मंगलवार रात वह भारत पहुंचे| प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिन्स मोहम्मद इनका राजशिष्टाचार दूर रखकर स्वागत किया| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने भारत?और पाकिस्तान के संबंध सुधारने के लिए प्रिन्स मोहम्मद इन्हें मध्यस्थता करने की बिनती करने के समाचार प्रसिद्ध हुए थे| लेकिन, अपनी इस भारत यात्रा के दौरान एवं भारतीय नेताओं के साथ चर्चा में प्रिन्स मोहम्मद ऐसी कोशिश करने से दूर रहे|

सबसे अहम बात यह है की, भारत के आतंकवादविरोधी युद्ध में सौदी अरब पूरा सहयोग करेगा, यह कहकर प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान इन्होंने इस संबंध में भारत और सौदी अरब की चिंता एक समान होने का दावा किया|

भारत के अलग अलग क्षेत्रों में निवेश करने के अवसर का लाभ सौदी पूरी तरह से उठाएगा और भारत में करीबन १०० अरब डॉलर्स निवेश करेगा, यह ऐलान प्रिन्स मोहम्मद इन्होंने किया| उर्जा, ईंधन शुद्धिकरण, पेट्रो केमिकल्स, बुनियादी सुविधा, कृषि एवं उत्पाद क्षेत्र में निवेश करने में सौदी को विशेष रूचि होने की बात प्रिन्स मोहम्मद इन्होंने प्रधानमत्री मोदी इनके साथ किए संयुक्त वार्ता परिषद में स्पष्ट किया| भारत और सौदी अरब में फिलहाल २८ अरब डॉलर्स का द्विपक्षीय व्यापार हो रहा है और अगले पांच वर्षों में यह व्यापार ५० अरब डॉलर्स तक ले जाने का दावा ‘सौदी इंडियन बिझनेस काऊंसिल’ ने किया है|

इस दौरान भारत एवं सौदी ने पांच समझौते पर हस्ताक्षर किए| इसमें निवेश, पर्यटन, गृह निर्माण, माहिती प्रसारण और बुनियादी सुधार क्षेत्र में सहयोग करने के लिए समझौतों का समावेश है| सौदी अरब यह भारत का मित्रदेश है और भारत की उर्जा सुरक्षा के लिए सौदी का स्थान अहम होने का दावा प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने किया| साथ ही सौदी अरब के साथ भारत का सहयोग जल्द ही नई उंचाई पर पहुंचेगा, यह भरोसा प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने व्यक्त किया| पश्‍चिम एशिया और खाजी क्षेत्र में स्थिरता और शांति स्थापित करने के लिए भारत और सौदी अरब एक दुसरे का सहयोग करेगा, यह दावा भी प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने इस दौरान किया|

आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में समुद्री सुरक्षा और सायबर सुरक्षा संबंधी भारत और सौदी अरब के बीच सहयोग बढाने पर भी दोनों देशों में सहमति होने का दावा प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने किया है| इस दौरान पुलवामा में हुए हमले के बाद, ईरान ने पाकिस्तान के आतंकवाद का मुद्दा उपस्थित करके इशारा दिया था| भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन्होंने हालही में ईरान को भेट देने के भारत ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत स्पष्ट की थी| इस वजह से भारत और ईरान के पुख्ता संबंधों का एहसास पुरे दुनिया को हुआ था| उसी समय ईरान का कडा प्रतिद्वंद्वी रहे सौदी अरब के साथ भी भारत के अच्छे संबंध होने की बात प्रिन्स मोहम्मद इनकी भारत यात्रा से स्पष्ट हुई है| इस वजह से भारत के विरोध में सौदी अरब का इस्तेमाल करने की पाकिस्तान की कोशिश असलफल होती दिखाई दे रही है और इसका बडा झटका पाकिस्तान सरकार और लष्कर को महसूस हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.