अमरीका ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों के प्रभाव बाद में सामने आएंगे – अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री कोन्डोलिज़ा राईस

सैक्रामैन्टो – यूक्रेन युद्ध से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को ज्यादा कुछ हासिल करना संभव नहीं हुआ है। फिर भी मौजूदा समय उनके पक्ष में है। लेकिन, आगे के दौर में अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के लंबे प्रभाव रशियन अर्थव्यवस्था पर होते देखे जाएंगे। साथ ही अमरीका के इन प्रतिबंधों का अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में डॉलर की केंद्रीय भूमिका पर कैसे असर पडेगा, यह भी बाद में स्पष्ट होगा। फिलहाल इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता, ऐसा अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री कोन्डोलिज़ा राईस ने कहा है।

‘स्टैनफोर्ड इन्स्टीट्यूशन ऑफ इकॉनॉमिक पॉलिसी रिसर्च’ (एसआईईपीआर) के कार्यक्रम में अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री बोल रहीं थीं। यूक्रेन युद्ध में सैन्य मोर्चे पर रशिया की जीत होती दिख रही है। साथ ही रशिया पर अमरीका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का रशिया पर विशेष असर नहीं पडा है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। बल्कि, रशिया की अर्थव्यवस्था अधिक मज़बूत हुई है और रशिया का ईंधन निर्यात लक्ष्य करने की पश्चिमी देशों की कोशिश उन्हीं को नुकसान पहुंचा रही है। यूक्रेन युद्ध शुरू करनेवाले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन जल्द ही रशिया में अप्रिय बनेंगे, ऐसे दावे अमरीका और यूरोपिय देशों ने किए थे। लेकिन, यूक्रेन युद्ध का एक साल बीत जाने के बावजूद रशिया में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का स्थान बरकरार है।

इसकी वजह से यूक्रेन का इस्तेमाल करके रशिया को झटके देने की अमरीका और नाटो की रणनीति नाकाम साबित होने की बात अमरिकी अधिकारी मान रहे हैं। लेकिन, ‘एसआईईपीआर’ के कार्यक्रम में बोलते हुए कोन्डोलिज़ा राईस ने इस मुद्दे पर काफी अलग भूमिका पेश की। अमरीका ने रशियन अर्थव्यवस्था पर लगाए प्रतिबंधों के परिणाम अभी दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन, आनेवाले समय में रशियन अर्थव्यवस्था पर इसका असर होकर ही रहेगा, ऐसे स्पष्ट संकेत राईस ने दिए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में भी अमरीका के इन प्रतिबंधों का डॉलर पर होनेवाला असर बाद में दिखाई देगा, ऐसा दावा राईस ने किया है।

यह दावे करने के साथ ही यूक्रेन युद्ध शुरू करके रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा है, ऐसा राईस ने कहा। बल्कि, पुतिन ने गलत अनुमान लगाकर यूक्रेन युद्ध शुरू किया। कुछ समय बाद इसके दुष्प्रभाव दिखाई देंगे,  ऐसा अनुमान अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री ने दर्ज़ किया है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.