पाकिस्तानी सेना और तेहरीक-ए-तालिबान का संघर्ष

पेशावर – तेहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में की हुई कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के चार सैनिक मारे गए। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसी दौरान सितंबर में तेहरीक के हमलों में काफी बढ़ोतरी होने की जानकारी पाकिस्तान के शीर्ष अखबार ने साझा की है। लेकिन, पाकिस्तान की सेना ने इन दोनों खबरों पर कोई बयान करना टाल दिया है। ब्ल्कि, अफ़गान तालिबान और तेहरीक का संघर्ष होने की खबरें माध्यमों में छोड़ी जा रही हैं।

अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत ने मध्यस्थता करके तेहरीक-ए-तालिबा और पाकिस्तान में युद्धविराम करावाया था। लेकिन, दोनों गुट युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे आरोप लगातार हो रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने युद्धविराम के दौरान तेहरीक के समर्थकों पर कार्रवाई करने की खबरें सामने आयी थी। इसके बाद तेहरीक ने भी ड्युरंड लाईन पर पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले करना शुरू करने की जानकारी सोशल मीडिया से सामने आयी थी।

तेहरीक-ए-तालिबा का युद्धविराम असफल होने के बाद पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में संघर्ष तीव्र होने के दावे माध्यमों से किए जा रहे थे। अगस्त में पाकिस्तान के पश्चिमी सरहदी क्षेत्र में ३१ ठिकानों पर आतंकी हमले हुए हैं और इससे ३७ लोगों के मारे जाने की रपट ‘पाकिस्तान इन्स्टीट्यूट फॉर कॉनफ्लिक्ट ऐण्ड सिक्युरिटी स्टडीज्‌‍’ नामक पाकिस्तानी अध्ययन मंड़ल ने जारी की है। सितंबर में तेहरीक के हमले बढ़े हैं और इसमें सुरक्षा दलों के सैनिकों की सबसे अधिक मौतें होने का बयान इस अध्ययन मंड़ल ने किया है।

तेहरीक के हमलों में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की मात्रा अधिक होने का दावा भी इस अध्ययन मंड़ल ने किया। पाकिस्तान के शीर्ष अखबार ने यह रपट जारी करके पाकिस्तानी सेना पर नकेल कसी है। इसी बीच खैबर-पख्तूनख्वा के कुर्राम जिले के खारलाची सरहद के करीब तेहरीक के हमलों में पाकिस्तानी सेना के और कुछ सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आयी है। तेहरीक के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जारी की हुई जानकारी के साथ ही मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के फोटो भी प्रसिद्ध किए हैं। इस वजह से पाकिस्तानी सेना इस पर बयान करने के लिए मज़बूर हुई है।

पाकिस्तानी की सेना ने स्थानीय अध्ययन मंड़्ल एवं तेहरीक के दावों से इन्कार है। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने टैंक क्षेत्र में की हुई कार्रवाई में तेहरीक के चार आतंकियों को जान से मारने का ऐलान किया। साथ ही अफ़गानिस्तान के कुनार प्रांत में अफ़गान तालिबान और तेहरीक के आतंकियों में संघर्ष होने की खबरें पाकिस्तानी सेना ने सोशल मीडिया पर जारी की है। तेहरीक के प्रमुख ने तालिबान विरोधी संघर्ष के लिए तैयार रहने की सूचना इस वीडियो में की है। लेकिन, तालिबान से जुड़े सोशल मीडिया से पाकिस्तानी सेना के दावे को ठुकराया जा रहा है। चर्चा से सभी विवाद खत्म हुए हैं और तालिबान-तेहरीक के कमांडर्स एक होने के फोटो भी जारी किए गए हैं।

इसी बीच तेहरीक ने ड्युरंड लाईन पार करके सेना पर बढ़ाए हमले पाकिस्तान के लिए चुनौती साबित हो रहे है। ड्युरंड लाईन की सरहद स्वीकारने के लिए तैयार ना होनेवाली तेहरीक ने पाकिस्तान के अटक तक के क्षेत्र पर कब्ज़ा करने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान में मौजूद चरमपंथी नेता एवं सेना के कुछ अधिकारी भी तेहरिक के समर्थन में होने के दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.