चीनी विमान वाहक युद्धपोत ने किया जापान के ‘नान्सी’ द्विप को लक्ष्य करने का युद्धाभ्यास

बीजिंग – जापान ने अपनी रक्षा नीति में किए आक्रामक बदलावों से बेचैन हुए चीन ने युद्धाभ्यास का आयोजन करके सीधे जापान को आगाह किया। चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने ‘वेस्टर्न पैसिफिक’ क्षेत्र में जापान के ‘नान्सी’ द्विप को लक्ष्य करने के इरादे से युद्धाभ्यास शुरू किया है। जापान ने चीन को रणनीतिक चुनौती देने की कोशिश की तो इस क्षेत्र में स्थित जापान के द्विपों पर हमले किए जाएंगे, ऐसी धमकी चीन इस युद्धाभ्यास के ज़रिये दे रहा है, ऐसा विश्लेषकों का कहना है।

पिछले हफ्ते जापान के प्रधानमंत्री ने रक्षा नीति में तीन अहम और आक्रामक बदलाव किए। इसके अनुसार जापान के रक्षाखर्च में काफी बड़ी बढ़ोतरी की गई। इसी बीच सीधे चीन तक हमला करने की क्षमता के मिसाइल का निर्माण करने के लिए जापान ने विशेष प्रावधान किया है। साथ ही इस रक्षा नीति में जापान ने ताइवान का भी ज़िक्र किया। जापान की रक्षा नीति में हुए इस बड़े बदलाव की वजह से चीन काफी बौखलाया हुआ है, ऐसा दावा जापानी माध्यम कर रहे हैं।

चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने पिपल्स लिबरेशन आर्मी को जापान के नान्सी द्विप के करीब युद्धाभ्यास शुरू करने के आदेश दिए। हर वर्ष के अन्त में चीन की सेना और नौसेना युद्धाभ्यास का आयोजन करके अपनी रणनीतिक तैयारी का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, इस बार राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग द्वारा स्थल और समय सूचित किए जाने के मुद्दे पर जापानी माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस बार चीन के लिओनिंग विमान वाहक युद्धपोत ने अपने विध्वंसकों के बेड़े के साथ नान्सी द्विप को घेरने का और इस पर हमले करने का युद्धाभ्यास किया।

नान्सी द्विप से काफी दूरी पर यह युद्धाभ्यास हो रहा है और सोमवार २६ दिसंबर को दस दिन का यह युद्धाभ्यास खत्म होगा। लेकिन, इस युद्धाभ्यास के माध्यम से चीन ने जापान को चेतावनी दी है, ऐसा दावा किया जा रहा है। ताइवान के समुद्री क्षेत्र से थोडीसी दूरी पर स्थित नान्सी द्विप पर जापान का प्रशासन है। चीन द्वारा ताइवान की सुरक्षा के लिए निर्माण हुए खतरे के मद्देनज़र जापान ने पहले ही इन द्विपों की सुरक्षा के लिए तैनाती करने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.