चीन ने की ताइवान को घेर रहे युद्धाभ्यास की शुरुआत

बीजिंग – ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन और अमरिकी संसद के सभापति केविन मैकार्थी की मुलाकात से बेचैन हुए चीन ने सीधे ताइवान का घेराव करके युद्धाभ्यास शुरू किया है। ‘युनाइटेड शार्प स्वॉर्ड’ नामक इस युद्धाभ्यास के पहले दिन चीन के ४२ लड़ाकू विमान और आठ गश्तीपोतों ने ताइवान के ‘मिडियन लाईन’ को पार करके ताइवान के साथ अमरीका को भी आगाह किया। साथ ही ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष के अमरीका दौरे का आयोजन कर रही दो अमरिकी संगठनों पर चीन ने प्रतिबंध घोषित किए हैं।

एक हफ्ते के लिए अमरीका और लैटिन अमरिकी देशों का दौरा करके ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन शनिवार को स्वदेश लौटी। इसके साथ ही अपने लड़ाकू विमान और गश्तीपोत ताइवान के मिडीयन लाईन के पार भेजकर चीन ने ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा को धमकाया। यह तीन दिनों के ‘युनाइटेड शार्प स्वार्ड’ युद्धाभ्यास का एक हिस्सा होने की बात चीन के माध्यमों ने स्पष्ट की। चीन ने अब तक किए युद्धाभ्यास ताइवान के पश्चिमी या उत्तरी सीमा तक सीमित रहे थे। ताइवाव का घेराव करके चीन की सेना ने इस नए युद्धाभ्यास का आयोजन किया है, ऐसी जानकारी चीन के सरकारी माध्यमों ने साझा की। 

इसमें लंबी दूरी के तोप, मिसाइलों से लैस जहाज़, बॉम्बर विमानों का भी समावेश रहेगा। इस युद्धाभ्यास के माध्यम से चीन ने ताइवान को चेतावनी दी है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक एवं माध्यम कर रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी चीन की गतिविधियों पर हमारी बारीक नज़र होने का बयान किया हैं। ‘राष्ट्राध्यक्ष त्साई इंग-वेन’ के अमरीका दौरे को वजह बताकर चीन ने शुरू किए इस युद्धाभ्यास के कारण वर्णित क्षेत्र की शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा बाधित हुई है। ताइवान की सेना उकसाने वाली इस हरकत पर सही वक्त आते ही जवाब देगी’, ऐसी चेतावनी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

इसी बीच, ताइवान का मुद्दा अब अमरीका-चीन संबंधों में ‘फर्स्ट रेड लाईन’ होने की चेतावनी देकर आने वाले दिनों में अमरीका को गंभीर परिणामों का सामना करना होगा, ऐसी धमकी चीन ने कुछ दिन पहले दी थी। इसके बाद चीन ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र में ‘शान्डौन्ग’ विमानवाहक युद्धपोत की भी तैनाती की है। लेकिन, ताइवान का घेराव कर रहे चीन की इन आक्रामक सैन्य गतिविधियों के विरोध में बायडेन प्रशासन ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया देना टाल दिया है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.