‘ब्रिक्स’ देशों में से भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ गति से सामान्य हो रही है – ‘ब्रिक्स इकॉनॉमिक बुलेटिन’ का दावा

नई दिल्ली – कोरोना के संकट का घातक असर चीन, रशिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और ब्राज़िल इन ‘ब्रिक्स’ के सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर हुआ है| इससे ‘ब्रिक्स’ के सदस्य देश अब संभलकर बाहर निकल रहे हैं| इन ‘ब्रिक्स’ देशों में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से सामान्य हो रही है, ऐसा दावा ‘ब्रिक्स इकॉनॉमिक बुलेटिन’ में किया गया हैं|

‘ब्रिक्स कॉन्टिन्जंट अरेंजमेंट’ (सीआरआई) नामक रिसर्च गुट ने यह रिपोर्ट तैयार की है| कोरोना के संकट ने ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर बड़ा आघात किया हैं| कोरोना के संकट समय में सभी ब्रिक्स देशों ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए कई प्रावधान किए| ब्राज़िल, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इस दिशा में कई कदम उठाएँ होने का ज़िक्र ब्रिक्स इकॉनॉमिक बुलेटिन ने किया है|

लेकिन, अभी भी ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था इस महामारी के झटके से पूरी तरह से संभली नहीं है| यह अर्थव्यवस्था अब सामान्य हो रही है और इसी बीच दक्षिण अफ्रीका और रशिया को कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करना पड़ रहा हैं| यह बात इस बुलेटिन में रेखांकित की गई है| साथ ही, चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है| इस वजह से चीन में कई ठिकानों पर प्रतिबंध लगाना पड़ रहा है, यह भी इस बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है|

भारत में कोरोना की दूसरीं लहर में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से भारत की आर्थिक प्रगति में अड़ंगा निर्माण हुआ था| लेकिन, धीरे धीरे भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य होने की प्रक्रिया शुरू हुई है| दक्षिण अफ्रीका, रशिया, चीन में कोरोना के नए मामलें बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारत में कोरोना संक्रमण कम हुआ है| इस वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ी है और ब्रिक्स के सदस्य देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ गति से सामान्य हो रही हैं, इसकी दखल इस बुलेटिन में ली गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.