ताइवान संबंधित ‘रेड लाईन’ अमरीका पार न करे – बेचैन चीन ने अमरीका को धमकाया

बीजिंग – ‘ताइवान चीन के हित का अहम हिस्सा है और यही अमरीका-चीन के राजनीतिक संबंधों की नींव भी है। इसलिए अमरीका कभी भी यह ‘रेड लाईन’ पार करने की कोशिश न करे। अमरीका को अपनी भूमिका में बदलाव नहीं किया तो संघर्ष अटल है’, ऐसी धमकी चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने अमरीका को दी है।

ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष त्साई ईंग-वेन अप्रैल में अमरीका का दौरा कर रही हैं। इस दौरान ताइवान की राष्ट्राध्यक्ष अमरिकी लोकप्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष केविन मैकर्थी से मुलाकात करेंगीं। इस दौरान ताइवान के बेड़े के ‘एफ-१५’ विमानों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति करने की चर्चा होने की उम्मीद होने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से बेचैन हुए चीन के विदेश मंत्री ने अमरीका को धमकाया है।

यूक्रेन की संप्रभुता के दाखिले देने वाली अमरीका ताइवान को लेकर चीन की संप्रभुता को अनदेखा कर रही है, ऐसा आरोप चीन के विदेश मंत्री ने लगाया। ‘ताइवान चीन का अंदरूनी मुद्दा है। तथा चीन में ताइवान का विलयन करने के विकल्प के बारे में भी चीन का सोच रहा है। इसकी वजह से अमरीका ताइवान को लेकर हमारे अधिकारों का उल्लंघन न करे। वरना चीन के साथ संघर्ष अटल है’, ऐसा इशारा चीन के विदेश मंत्री ने दिया। चीन ने इससे पहले भी ताइवान के मुद्दे पर अमरीका को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.