चीन ने अरब देशों के सामने सैन्य सहायता का प्रस्ताव रखा

बीजिंग – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की नीति के कारण अमरीका और सौदी अरब एवं अरब मित्रदेशों के बीच निर्माण तनाव का लाभ चीन उठा रहा है। चीन ने अरब देशों के रक्षाबलों के साथ सहयोग बढ़ाने के एवं वैश्विक सुरक्षा संबंधित योजनाओं पर साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने सौदी अरब की यात्रा की थी। इस दौरान सौदी समेत अन्य अरब देशों के नेताओं से मुलाकात करके जिनपिंग ने ईंधन संबंधित सहयोग स्थापित किया था। इस बार चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने सौदी समेत अरब देशों से ‘आठ संयुक्त सहयोग’ का ऐलान किया था। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तान केफेई ने इसका खुलासा किया।

इसके अनुसार चीन अरब देशों के रक्षा बलों से सहयोग बढ़ाकर वैश्विक सुरक्षा संबंधित योजनाओं पर काम करने के लिए उत्सुक होने की बात केफेई ने कही। इस वजह से चीन और अरब देशों के बीच सहयोग अधिक मज़बूत होगा, यह विश्वास चीन के रक्षा मंत्रालय ने व्यक्त किया। इसी बीच खाड़ी में चीन की यह गतिविधियां अमरीका के प्रभाव को चुनौती दे रही हैं, यह दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेष कर रहे हैं। बायडेन की गलत नीति के कारण ही अमरीका खाड़ी के मित्रदेशों में विश्वासार्हता खो रही है, यह इशारा यह विश्लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.