पालिका और ज़िला परिषद के चुनाव के नतीजे घोषित

मुंबई, दि. २३ : महाराष्ट्र की ११ महापालिकाएँ, २५ ज़िला परिषदों तथा ११८ पंचायत समितियों के चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं| मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में शिवसेना को ८४, तो भारतीय जनता पार्टी को ८२ सीटें मिली हैं| वहीं, ठाणे महापालिका के चुनाव में शिवसेना की ६४ सीटों पर और राष्ट्रवादी पक्ष की ३१ सीटों पर जीत हुई है| ज़िला परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ९, काँग्रेस और राष्ट्रवादी काँग्रेस को प्रत्येकी ६, तो शिवसेना को ३ ज़िला परिषदों में जीत मिली है|

चुनाव के नतीजे
Photo Courtesy: indianexpress.com

मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है| शिवसेना को ८४ और भारतीय जनता पक्ष ८२, काँग्रेस ३१, राष्ट्रवादी काँग्रेस ९, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ७, समाजवादी पार्टी ४ और ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तोहादुल मुस्लिमीन’ पार्टी को ३ सीटों पर जीत मिली है| गिरगाव के प्रभाग क्रमांक २२० में, दो उम्मीदवारों को समान वोट मिले ऐसा सामने आने के बाद, इधर नये से मतदान की गिनती शुरू की गयी थी|

ठाणे पालिका चुनाव में शिवसेना ६४, राष्ट्रवादी काँग्रेस ३१ तथा भारतीय जनता पार्टी को २१ सीटों पर जीत मिली है| वहीं, पुणे पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को १००, राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष को ४२, काँग्रेस को १० सीटों पर जीत मिली| नागपूर, नाशिक, सोलापूर, अकोला, अमरावती, उल्हासनगर, पिंपरी चिंचवड की पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिली हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.