‘एमिसॅट’ से भारत के ‘इलेक्ट्रॉनिक युद्ध’ की क्षमता में बढोतरी हुई है – रशियन विश्‍लेषक का दावा

नई दिल्ली – दुश्मनों का राडार की सटिकता से खोज करने में सक्षम ‘एमिसॅट’ उपग्रह की वजह से भारत के ‘इलेक्ट्रॉनिक युद्ध’ की क्षमता में बढोतरी हुई है| इस उपग्रह का लाभ भारत को पाकिस्तान एवं चीन जैसे पडोसी देशों पर हावी होने के लिए होगा, यह दावा रशियन तज्ञों ने किया है|

सोमवार के दिन भारत ने ‘पीएसएलव्ही-सी४५’ की सहायता से ‘एमिसॅट’ उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था| ‘प्रोजेक्ट कौटिल्य’ के तहेत डीआरडीओ की सहायता से निर्माण किए गए इस उपग्रह के साथ ‘पीएसएलव्ही-सी४५’ ने सफलता से अंतरिक्ष के लिए उडान भरी| देश की सुरक्षा के नजरिए से यह उपग्रह काफी अहम है| शत्रू की राडार यंत्रणा की सही जानकारी उपलब्ध करने की इस ‘एमिसॅट’ की भारी क्षमता की वजह से यह उपग्रह ‘इलेक्ट्रॉनिक’ युद्ध के लिए काफी अहम साबित होगा| इस वजह से पाकिस्तान और चीन पर भी भारत हावी हो सकेगा, ऐसा दावा रशिया के मिसाइल डिफेन्स फोर्स के पूर्व कर्नल और लष्करी विश्‍लेषक मिखाईल खोदारेन्को ने कहा है|

अमरिकी ‘लैक्रोसी/ऑनेक्स’ इस जासूसी करनेवाले उपग्रह के साथ कर्नल मिखाईल खोदारेन्को ने भारत के ‘एमिसॅट’ की तुलना की है| रेडिओ तरंग सटिक पकडकर राडार का सही ठिकाना और फ्रिक्वेंसी का पता लगाने की उच्च क्षमता ‘एमिसॅट’ की होने के कारण भारत इस उपग्रह की सहायता से दुश्मनों के राडार की अहम जानकारी प्राप्त कर सकेगा| यह जानकारी किसी भी लष्करी कार्रवाई के दौरा काफी अहम साबित होगी, ऐसा रशियन वृत्तसंस्था को दी मुलाकात के दौरान कर्नल मिखाईल ने स्पष्ट किया|

अंतरिक्ष में उपग्रह नष्ट करने की क्षमता सिद्ध करके एक हफ्ता भी नही हुआ था तभी, भारत ने अंतरिक्ष में छोडा ‘एमिसॅट’ भारत की अगली परियोजना के संकेत दे रहा है| आनेवाले समय में अंतरिक्ष में ‘अर्ली वॉर्निंग सैलेटलाई’ छोड सकता है, यह दावा कर्नल मिखाईल ने किया है|

इस्रायल के ‘सॅरल’ इस जासूसी करनेवाले उपग्रह की तरह ही ‘एमिसॅट’ का निर्माण हुआ है| पृथ्वी की सतह से करीबन ७५० किलोमीटर उंचाई से यह उपग्रह दुश्मनों के राडार की सटिक जानकारी भारत के लिए उपलब्ध करेगा| इस वजह से दुश्मनों के इलाके में जाकर कार्रवाई करने की भारत की क्षमता में बढोतरी हुई है, यह कहा जा रहा है| कर्नल मिखाईल इन्होंने भी यही बात रशियन वृत्तसंस्था को दी मुलाकात के दौरान रेखांकित की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.