‘एफ-१६’ गिराने के सबूत है – भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – फरवरी २७ के दिन हुए हमलें में भारत ने पाकिस्तान का ‘एफ-१६’ विमान गिराया नही है, यह दावा अमरिका के एक पत्रिका ने किया है| इसका दाखिला देकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ताने अपने सभी विमान सुरक्षित होने की बात कही है| साथ ही भारत इस बारे में झुटी जानकारी दे रहा है, यह आरोप भी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने किया था| लेकिन, पाकिस्तान का ‘एफ-१६’ विमान गिराने के सबूत हमारे पास है, यह कहकर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान ने किया दावा ठुकराया है|

‘एफ-१६’ यह अमरिका ने बनाया विमान है| पिछले कुछ वर्षों से यह विमान भारत को देने के लिए अमरिका खास उत्सुकता दिखा रही थी| इसके लिए इन विमानों का निर्माण भारत में ही करने का प्रस्ताव भी अमरिका ने रखा था|

लेकिन, फरवरी २७ के रोज हुए हमलें में भारतीय वायुसेना के ‘मिग-२१ बायनस’ विमान ने पाकिस्तान का ‘एफ-१६’ विमान गिराया था| इस वजह से अमरिका बेचैन हुई है| इसी वजह से ‘एफ-१६’ की क्षमता पर भी सवाल खडा हुआ है और यह भारत की लडाकू विमानों की मार्केट प्राप्त करने की कोशिश में रही अमरिका के हित में नही होगा| इसीलिए अमरिका के माध्यम ‘एफ-१६’ गिराने का समाचार दबाने की बात स्पष्ट हो रही है|

अमरिका के ‘फॉरिन पॉलिसी मैक्जिन’ नाम की पत्रिका ने पाकिस्तान के बेडे में सभी ‘एफ-१६’ विमान अभी भी मौजूद होने का दावा किया है| उसके बाद थोडी ही देर में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असिफ गफूर इन्होंने इसी दावे का आधार पकड के आखिरकार सच्चाई दुनिया के सामने आ गई है, यह कहकर भारत ने झुठी जानकारी देने का आरोप किया है| पाकिस्तानी माध्यमों ने भी उनके इस दावे को काफी प्रसिद्धि दी है| साथ ही यह अमरिका से अधिकृत स्तर से किया गया दावा है, ऐसा पाकिस्तानी माध्यम कह रहे है| लेकिन, असल में अमरिका ने अभी तक अधिकृत स्तर पर इस संबंधी जानकारी नही दी है|

इस पृष्ठभूमि पर भारत की वायुसेना ने ‘एफ-१६’ गिराने के सबूत हमारे पास होने का ऐलान किया है| सही समय पर यह सबूत पेश करने की बात भी वायुसेना ने कही है| भारत के लडाकू विमानों ने पाकिस्तान की सीमा में यह ‘एफ-१६’ गिराया है, यह भी भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया| इसके पहले भी पाकिस्तान ने गलत जानकारी देकर अपने माध्यमों की एवं जनता को भ्रमित किया था| यह बात स्पष्ट होते हुए भी मेजर जनरल असिफ गफूर ने एक ही दिन में दो बार अपना वक्तव्य बदला था| कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेना का कडा संघर्ष शुरू है और इसमें पाकिस्तान को बडा नुकसान उठाना पड रहा है| लेकिन, पाकिस्तानी सेना और सरकार इससे जुडी खबरें दबा रहे है और उलटा भारत को ही बडा नुकसान उठाना पड रहा है, ऐसे दावे कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.