चीन-रशिया का खाड़ी पर प्रभाव यानी अमरीका के लिए बड़ी चुनौती – अमरीका के पूर्व वित्त मंत्री की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ईंधन उत्पाद को लेकर अमरीका और सौदी के बीच मतभेद गंभीर बात है। सौदी और अन्य खाड़ी देश अमरीका से दूर होते जा रहे हैं और इन देशों की चीन और रशिया से नज़दिकियां बढ़ रही हैं। अमरीका अकेली पडती जा रही है और यह हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है, ऐसी चेतावनी अमरीका के पूर्व वित्त मंत्री लैरी समर्स ने दी। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान समर्स ने अमरीका का प्रभाव खाड़ी क्षेत्र के अलावा पूरी दुनिया में घटता जा रहा है, ऐसी चिंता जताई।

सौदी अरब और ईरान के बीच मध्यस्थता करके चीन ने इन दोशों में बातचीत शुरू की है। इससे खाड़ी क्षेत्र में चीन का प्रभाव काफी बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं। साथ ही ईंधन उत्पादक संगठन और रशिया के समावेश की ‘ओपेक प्लस’ ने अमरीका की मांग के अनुसार ईंधन उत्पादन बढ़ाने से इन्कार करने बजाए अपना ईंधन उत्पादन घटाने की नीति अपनाई है। इससे ईंधन की कीमतों में अधिक उछाल आएगा और इससे अन्य देशों के साथ-साथ अमरीका की अर्थव्यवस्था का भी नुकसान होगा।

इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब और खाड़ी के अन्य देशों पर अमरीका का प्रभाव घटता जा रहा है, यह चर्चा होने लगी है। अमरिकी कूटनीतिज्ञ एवं विश्लेषक इसके लिए बायडेन प्रशासन की गैरज़िम्मेदाराना नीति ज़िम्मेदार है, ऐसा आरोप लगा रहे हैं। विपक्षी नेता इस मुद्दे पर बायडेन से तीखे सवाल पूछ रहे थे। इस पृष्ठभूमि पर अमरीका के पूर्व वित्त मंत्री लैरी समर्स ने अपने देश का प्रभाव पूरी दुनिया में घट रहा है, ऐसी चिंता व्यक्त करके अमरीका के सामने काफी बड़ी चुनौती होने का अहसास कराया।

सौदी अरब एवं खाड़ी के अन्य देश चीन और रशिया के करीब आते जा रहे हैं, यह बात चिंताजक है। अमरीका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकेली पडती जा रही है और आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आएंगे, ऐसी चेतावनी समर्स ने दी है। खास तौर पर अमरिकी अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर पडेगा, इस पर भी लैरी समर्स ने ध्यान आकर्षित किया।

ज्यो बायडेन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अमरीका के करीबी सहयोगी देशों से विरोधी नीति अपनाई थी। इससे अमरीका का नुकसान हुआ है और किसी समय पूरी तरह से अमरीका पर निर्भर खाड़ी देश अब अमरीका मूंह मोड रहे हैं। चीन और रशिया का खाड़ी क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ रहा है, ऐसी चेतावनी अमरिकी कूटनीतिज्ञ लगातार दे रहे हैं, फिर भी बायडेन इस बात को नजरअंदाज करते रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.